दुर्ग में अवैध काष्ठ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त
दुर्ग: अवैध काष्ठ परिवहन के खिलाफ दुर्ग वनमंडल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को जब्त किया है। 23 और 24 फरवरी 2026 को चलाए गए विशेष अभियान में यह सफलता मिली। वन विभाग ने साफ किया है कि वन संपदा की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर वनमंडलाधिकारी दुर्ग के निर्देशन और उप वनमंडलाधिकारी के नेतृत्व में उड़नदस्ता दल दुर्ग वृत्त तथा परिक्षेत्र सहायक भिलाई-03 की संयुक्त टीम ने तड़के 3 बजे से 6 बजे तक सघन रात्रि गश्त की। इसी दौरान अवैध काष्ठ परिवहन करते चार वाहन पकड़े गए।
जप्त किए गए वाहनों में क्रमांक CG-10C-3389 (कहुआ मिश्रित जलाऊ लकड़ी), टाटा 1109 क्रमांक CG-08L-3736 (कहुआ मिश्रित जलाऊ लकड़ी), टाटा 1109 क्रमांक CG-04JC-9290 (कहुआ मिश्रित गोला) और टाटा 1109 क्रमांक CG-04MF-6945 (कहुआ मिश्रित जलाऊ लकड़ी) शामिल हैं। सभी वाहन अवैध लकड़ी से लदे पाए गए। इन्हें विधिवत जब्त कर पुलगांव और पाटन डिपो में जमा कराया गया।
मामले में संबंधित आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 79/11 दिनांक 23.02.2026 तथा 91/3, 91/4, 91/5 दिनांक 24.02.2026 के तहत केस दर्ज किया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


भगवान विष्णु का मोहिनी स्वरूप: समुद्र मंथन की कथा और एकादशी व्रत का महत्व
सफलता का मंत्र: पूर्व दिशा में सिर रखकर सोने से आती है वैचारिक स्पष्टता और ऊर्जा
विज्ञान के परे विश्वास: पानी में नहीं डूबता यह भारी पत्थर, श्रद्धालु मानते हैं साक्षात चमत्कार
अक्षय तृतीया आज: खरीदारी का महामुहूर्त, जानें पूजा विधि और महत्व
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े