सक्ती में नशीली सिरप की बड़ी तस्करी का खुलासा, पुलिस ने पकड़े तस्कर
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पुलिस ने नशीली सिरप की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। बाराद्वार थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 100 नशीली सिरप की बोतलें जब्त की हैं।
पुलिस को सूचना मिली थी कि डुमरपारा क्रांसिंग पुल के पास दो व्यक्ति नशीली सिरप बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। थाना प्रभारी लखन लाल पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों में मंद्रागोढ़ी थाना सक्ती निवासी 50 वर्षीय युसूप मोहम्मद और बाराद्वार थाना के वार्ड नंबर 10 निवासी 28 वर्षीय प्रकाश कुमार यादव उर्फ भांचा शामिल हैं। आरोपियों से बरामद की गई सिरप की कीमत करीब 19,140 रुपये है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


कोरबा में शराबी युवक का आतंक खत्म, तलवार लेकर मोहल्ले में घूमने पर पुलिस ने दबोचा
नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, मुख्य सरगना की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
कॉलेज छात्रा की मौत का मामला पहुंचा थाने, मानसिक प्रताड़ना के आरोप में NSUI नेता फंसे
मोहसिन नकवी को बड़ा झटका, एशिया कप विजेता भारतीय टीम ने ट्रॉफी लेने से किया मना
मिट्टी के गणपति की खरीदारी करते दिखे हेमंत खंडेलवाल, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
विराट के टैटू की पूरी कहानी, हर तस्वीर में दिखती है जुनून, विश्वास और अलग पहचान
एशिया कप फाइनल में ट्रॉफी को लेकर विवाद, मोहसिन नकवी को BCCI की चेतावनी का खुलासा
‘जागरूक युवा ही मजबूत समाज की नींव’, प्रदीप जोशी ने आंतरिक सुरक्षा पर रखी बात
40 बांग्लादेशी पासपोर्ट मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, कई संदिग्ध कनेक्शन की जांच
एंबुलेंस सेवा पर सवाल, प्रसूता को अस्पताल ले जाने के लिए पिकअप का लेना पड़ा सहारा