इस आसान विधि से घर पर बनाएं लखनऊ की बास्केट चाट
शाम में ऑफिस से आने के बाद अक्सर कुछ चटपटा स्नैक खाने का मन करता है ऐसे में समोसे, कचौड़ी के अलावा कोई ऑप्शन समझ नहीं आता। लेकिन इस बार आप घर पर लखनवी चाट बास्केट ट्राई कर सकते हैं, जो घर में सभी को खूब पसंद आएगा। चाट एक ऐसा स्नैक है जिसका खट्टा-मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक का फेवरेट होता है। वैसे तो आपने चाट का मजा खूब लिया होगा लेकिन लखनऊ की बास्केट चाट को बनाकर आप अपनी चाट रेसिपी में ट्विस्ट दे सकते हैं। जैसे की नाम से पता लग रहा है ये चाट बास्टेक के आकार में बनाई जाती है। तो आइए जानते हैं लखनऊ की बास्केट चाट की रेसिपी के बारे में।
लखनऊ की बास्केट चाट बनाने के लिए सामग्री
- मैदा-2 कप
- तेल- एक चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- आवश्यकतानुसार
- उबले आलू- 2 कप (मैश किए हुए)
- काबुली चने- 1 कप (उबले हुए)
- दही- 1 कप
- पुदीना और इमली की चटनी- 1-2 कप
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच (भुना हुआ)
- काली मिर्च- ¼ चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- फीकी सेव- 2 कप
- नमक- स्वादानुसार
- हरी धनिया- गार्निश के लिए
विधि:
- लखनऊ की बास्केट चाट बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, नमक और तेल डालकर नरम आटा गूंध लें। अब इसे सेट होने के लिए 20-30 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब बास्केट बनाने के लिए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और एक लोई को बेलकर इसे एक कटोरी के ऊपर बिचा लें। ध्यान रखें कि किनारों को पकड़कर बास्केट जैसा शेप दें।
- अब इन बास्केट्स को गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें और इन्हें निकालकर एक पेपर टॉवल पर रख लें।
- अब चाट बनाने के लिए एक बर्तन में उबले आलू, काबुली चने, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल लें। इसे अच्छी तरह से मिला लें।
- अब इस मिश्रण को चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा बास्केट भर लें। इसके ऊपर से दही, चटनी और बारीक कटी हरी धनिया डालकर सजाएं। अंत में बारीक फीकी सेव डालकर इसे सर्व करें।


बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर जोर: केरल सरकार 6 लाख पेरेंट्स को सिखाएगी AI
आगर मालवा में अफवाह ने भड़काई हिंसा, बच्चा चोरी के शक में महिला से मारपीट
सुरक्षा को नई ताकत: मेरठ में तैयार होगा देश का पहला ड्रोन रनवे
एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर