क्लियर और ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर ही बनाएं ये फेस सीरम
आपको जानकर हैरानी होगी, कि घर पर मौजूद कुछ सामान्य चीजों से भी फेस सीरम तैयार किया जा सकता है। बाजार में मिलने वाले सीरम की तुलना में से न सिर्फ आपको किफायती पड़ता है, बल्कि इसके इस्तेमाल से साइड इफेक्ट्स का उतना डर भी नहीं रहता है। आइए आज इस आर्टिकल में आपको कुछ सिंपल चीजों की मदद से घर पर ही विटामिन सी और ई वाला फेस सीरम बनाने और इसे इस्तेमाल करने का तरीका बताते हैं।
फेस सीरम बनाने के लिए आपको चाहिए...
विटामिन सी- 2 कैप्सूल
विटामिन ई- 1 कैप्सूल
गुलाब जल- 2 स्पून
एलोवेरा जेल- 1 स्पून
ग्लिसरीन- 1 स्पून
कांच की एक छोटी शीशी
फेस सीरम बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले एक साफ कटोरी में एलोवेरा जेल और गुलाब जल लें।
इसके बाद इसमें विटामिन ई और सी के कैप्सूल्स को डालें।
अब आपको इसमें ग्लिसरीन मिलानी है और इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर देना है।
बस तैयार हो जाएगा आपका होममेड विटामिन ई और सी वाला फेस सीरम।
इसे कांच की शीशी में रखकर एक हफ्ते तक फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है।
कोशिश करें, कि इसे जिस शीशी में स्टोर करें उसका रंग डार्क हो, इससे यह ज्यादा दिनों तक फ्रेश बना रहेगा और ऑक्सीडाइज होने से बच जाएगा।
कैसे करना है इस्तेमाल?
इस सीरम को आप डे या नाइट किसी भी समय अपने स्किन केयर रूटीन में एड सकते हैं।
इसका इस्तेमाल करने से पहले एक माइल्ड फेस वॉश की मदद से चेहरा धो लें।
इसके बाद फेस टोनर का यूज करें, इससे आपके स्किन का पीएच बैलेंस हो जाएगा।
अब आपको फिंगरटिप्स पर सीरम की कुछ बूंदे लेनी हैं और इन्हें हल्के हाथों से चेहरे की त्वचा पर थपकी देते हुए लगा लेना है।
इसके 2-3 मिनट बाद आपको अपने स्किन टाइप के मुताबिक मॉइस्चराइजर भी लगाना है।
इसके अलावा अगर आप दिन में इस सीरम का यूज कर रहे हैं, तो सनस्क्रीन लगाना बिल्कुल भी नहीं भूलना है।


घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल