इस तरीके से सफेद बालों को बनाए नेचुरली ब्लैक
बढ़ती उम्र के साथ बालों का सफेद होना आम बात है, लेकिन अगर असमय आपके बाल सफेद हो गए हैं। कई बार हम इसे काला करने के लिए मेहंदी का सहारा लेते हैं तो कई बार हेयर कलर का। बालों का असमय ग्रे या सफेद होने का कारण इनमें हो रही पोषण की कमी है, जो आजकल की आम समस्या बनती जा रही है। ऐसे बहुत सारे लोग हैं जिनके बाल कम उम्र में ही सफेद होने लग रहे हैं।लेकिन आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बिना किसी मेहनत के कुछ फूड आइटम्स को खाकर अपने बालों को नेचुरल तरीके से सफेद से ब्लैक बना सकतें हैं, तो आईए जानते हैं कि ऐसे कौन से फूड्स जो आपके बालों को अंदरूनी पोषण देकर सफेद से नेचुरल ब्लैक बना सकतें हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां
कैल्शियम, विटामिन, फोलेट और फास्फोरस जैसे अनेक खनिज पोषक तत्वों से भरपूर हरी सब्जियां भी हमारे बालों को अंदरूनी पोषण देकर उन्हें नेचुरल तरीके से काला, घना और लंबा बनाती हैं।
डेयरी प्रोडक्ट्स
डेयरी प्रोडक्ट्स से हमें विटामिन बी 12, और कैल्शियम भरपूर मात्रा में मिलते हैं, जो हमारे बालों को अंदरूनी पोषण देकर नेचुरल काले, लंबे और घने बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए इसका डेली सेवन करें। इससे बाल वापस से ब्लैक होने लगते हैं।
डार्क चॉकलेट
एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर डार्क चॉकलेट कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो कि बालों को काला लंबा बनाने में मदद करते हैं। इसलिए डार्क चॉकलेट जरुर खाएं।
आंवला
एंटी एजिंग, एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी से भरपूर आंवला बालों को नेचुरल ब्लैक बनाने में मदद करता है। इसे मुरब्बे, चटनी, आचार आदि के रुप में खाया जा सकता है। कुछ दिनों तक आंवले के रस के डेली सेवन से बालों के कलर में जरूर अंतर महसूस होगा। ये बालों को काला करने के साथ-साथ जड़ों से भी मजबूत बनाता है।
अंडे
अंडे में मौजूद विटामिन-बी12, ए, ई, बायोटिन, और फोलेट बालों को अंदरूनी पोषण देकर इन्हें नेचुरल तरीके से काले, लंबे और घने बनाने में मदद करते हैं। वैसे भी बालों को असली पोषण विटामिन और अन्य पोषक तत्वों से ही मिलता है।
सोयाबीन
ऐंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर सोयाबीन, बालों के लिए बहुत सारे पोषक तत्वों का खजाना होता है । यह बालों की सुरक्षा ही नहीं करता है बल्कि यह नए और काले बालों के ग्रोथ में भी मदद करता है।


CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना