सड़क हादसा हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत
जांजगीर-चांपा। जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार युवक को अनियंत्रित हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जावलपुर गांव के पास हुई, हाइवा बलौदा के कोलवासरी से कोयला लेकर आ रहा था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नैला-बलौदा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। मृतक युवक की पहचान हरि राम खैरवार के रूप में हुई है। जो बरबसपुर गांव का निवासी था। ग्रामीणों का कहना है कि कोलवासरी के ट्रकों पर नो एंट्री के समय भी तेज गति से चलते हैं, जिससे पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इस मामले में कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की गई है, लेकिन इसके बावजूद ट्रक चालकों की लापरवाही जारी है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की ताकि शव को अस्पताल ले जाया जा सके और यातायात सुचारू हो सके।


कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद
PM मोदी आज UP के मेरठ शहर को देंगे हाईस्पीड रीजनल ट्रेन और मेट्रो की सौगात
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बढ़ती गर्मी के बीच हल्की बारिश के आसार
CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आज, 238 पदों के लिए कड़ी सुरक्षा
SC के फैसले के खिलाफ ट्रंप के तीखे तेवर… रिफंड की बजाए नए टैरिफ को 10 से बढ़ाकर 15% किया