रेस्तरां में शख्स को मारी गोली, मौत
वाशिंगटन। अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना स्थित रैलीघ शहर के एक रेस्तरां में शुक्रवार सुबह एक शख्स को गोली मार दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उक्त घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बंदूकधारी ने खुद को भी गोली मार ली थी। रैलीघ पुलिस प्रमुख एस्टेला पैटरसन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बंदूकधारी नॉर्थ हिल्स स्थित फ्रांसीसी रेस्तरां कोक्वेट ब्रैसरी में अचानक घुसा था और वहां मौजूद एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके फौरन बाद ही उसने खुद को भी गोली मार ली। रैलीघ पुलिस प्रमुख एस्टेला पैटरसन के मुताबिक हमलावर की हालत नाजुक बनी हुई है। इस गोलीबारी की घटना में जहां एक शख्स की मौत हो गई है तो वहीं एक अन्य व्यक्ति जो वहां करीब में ही खड़ा था, वह भी घायल हो गया है, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


राज्य सरकार ने महिला उद्यमिता को दिया बड़ा बढ़ावा
पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
बिहार की राजनीति में नया मोड़? निशांत को बताया गया ‘फ्यूचर सीएम’, पोस्टरों से बढ़ी हलचल
चलती बाइक में अचानक भड़की आग, जिला न्यायालय क्षेत्र में अफरा-तफरी
हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, कांगड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरने से कई घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
पवन खेड़ा केस में राहत, कोर्ट ने एक सप्ताह की अग्रिम जमानत मंजूर की
शिक्षा में डिजिटल पहल: 68 कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स, हजारों छात्रों को मिलेगा स्किल ट्रेनिंग
ISRO का कमाल: गगनयान मिशन में क्रू मॉड्यूल की सफल वापसी, देश ने रचा इतिहास