सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स कर्नाटक से गिरफ्तार
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से सलमान खान को मिलने वाली धमकियां और बढ़ गई हैं। लगातार एक्टर की जान को खतरा देखते हुए उनकी सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई है। अब खबर आ रही है कि एक्टर को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में राजस्थान के एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया और महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया गया।
व्यक्ति ने एक्टर के लिए धमकी भरा संदेश भेजा था और ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने अपने एक बयान में कहा कि आरोपी बीकाराम जलाराम बिश्नोई जो लॉरेंस बिश्नोई के भाई होने का दावा करता है,राजस्थान के जालौर जिले का मूल निवासी है।
कर्नाटक से गिरफ्तार हुआ शख्स
हावेरी के पुलिस अधीक्षक ने बताया, 'महाराष्ट्र एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ते) से मिली सूचना के आधार पर हावेरी कस्बे में एक व्यक्ति को पकड़ा गया और आज उसे उनके हवाले कर दिया गया।'
जांच के दौरान यह पता चला कि आरोपी कर्नाटक का रहने वाला है, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए वर्ली पुलिस की एक टीम भेजी गई। बिश्नोई को मंगलवार देर रात गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के बाद उसे वर्ली पुलिस को सौंप दिया गया।
कहां से शुरू हुआ पूरा मामला?
सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच विवाद 1998 की एक घटना से जुड़ा है। सलमान खान उस समय सूरज बड़जात्या की मल्टी स्टारर फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग राजस्थान के जोधपुर में कर रहे थे। वहीं एक दिन एक्टर रात में शिकार करने गए थे जहां उन्होंने दो काले हिरण को मार दिया। बिश्नोई समुदाय द्वारा इस प्रजाति को पूजा जाता है और इसी वजह से बिश्नोई समिति उनसे नाराज है।
लंबे समय से चले आ रहे इस झगड़े के कारण हाल के महीनों में अभिनेता के खिलाफ कई धमकियां मिली हैं। 26 साल बाद ये मामला और लाइमलाइट में आ गया है। इस साल की शुरुआत में उनके आवास के पास कुछ अज्ञात लोगों ने गोलीबारी भी की थी।


Homemade Face Pack: आज रात चेहरे पर ये चीज लगाकर सो जाएं, जिससे कल चमक उठे आपका चेहरा
दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर में चढ़ेगा पारा; पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट
Holi Party Outfit Ideas: होली पार्टी में जाना है? ये कपड़े पहनेंगे तो सबकी नजरें आप पर टिक जाएंगी!
Holi Fashion 2026: होली पर सफेद नहीं? ट्राई करें ये ट्रेंडी रंग और दिखें सबसे अलग!
दोनों की आंखें दान करने से चार लोगों को मिलेगी नई रोशनी
खाद्य विभाग की कार्रवाई, गंदगी भरे परिसर से भारी मात्रा में मिठाई जब्त
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना, कहा—राजनीतिक मतभेद हों, परिवार को बीच में लाना ठीक नहीं
पढ़ाई में अव्वल छात्र बना परिवार का कातिल, इलाके में हड़कंप
AI Futureएआई आने से इंसानों की जगह नहीं लेगी मशीन', सिस्को के अधिकारी ने बताया कैसे बदलेंगे रोजगार के मौके