मनु भाकर पेरिस ओलंपिक में मेडल की हैट्रिक से चूकीं, एक पायदान से रह गया पदक
मनु भाकर (Manu Bhaker) पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल की हैट्रिक से चूक गईं. पहले दो मेडल जीत चुकीं मनु भाकर इस बार वुमेंस 25 मीटर पिस्टल इवेंट के लिए मैदान पर थीं. मनु ने इवेंट के फाइनल में जगह बनाई थी. पहले दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकीं मनु से इस बार गोल्ड मेडल की उम्मीद की जा रही थी. हालांकि वह 25 मीटर के पिस्टल इवेंट में मेडल लाने से सिर्फ एक पायदान दूर रह गईं.
इवेंट का फाइनल खेल रहीं मनु ने कुल 28 के स्कोर के साथ चौथे पायदान पर फिनिश किया. वह मेडल पर कब्ज़ा जमाने से सिर्फ एक पायदान दूर रहीं. अगर मनु तीसरा पायदान हासिल कर लेतीं, तो वह पेरिस ओलंपिक में पदकों की हैट्रिक लगाते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्ज़ा जमा लेतीं. हालांकि इस इस बार वह मेडल नहीं जीत सकीं.
इस इवेंट में दक्षिण कोरिया की जिन यांग (Jiin Yang) ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके अलावा फ्रांस की केमिली जेद्रजेजेव्स्की (Camille Jedrzejewski) ने दूसरे नंबर पर रहते हुए सिल्वर पर और हंगरी की वेरोनिका मेजर (Veronika Major) ने तीसरे नंबर पर रहते हुए ब्रॉन्ज पर कब्ज़ा जमाया. गोल्ड मेडल जीतने वाली जिन यांग का टोटल स्कोर 37 का रहा. इसके अलावा सिल्वर मेडल अपने नाम करने वाली केमिली जेद्रजेजेव्स्की ने भी 37 का स्कोर किया. हालांकि वह दूसरे नंबर पर रहीं. फिर तीसरे नंबर की वेरोनिका मेजर ने 31 का स्कोर किया.
पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने जीते 2 मेडल
बता दें कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में कुल 2 मेडल अपने नाम किए. मनु ने पहला मेडल वुमेंस सिंगल 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता था, जो ब्रॉन्ज था. इसके बाद 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में मनु ने ब्रॉन्ज पर कब्ज़ा किया था. मिक्स्ड टीम में मुन भाकर के साथ सरबजोत सिंह शामिल थे.
गौरतलब है कि वुमेंस सिंगल 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु का ब्रॉन्ज मेडल पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला पदक था. अब तक भारत के खाते में तीन मेडल आ चुके हैं और तीनों ही मेडल शूटिंग में आए हैं


राशिफल 07 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सेवा की कहानी : बिहान से जुड़कर कृषि सखी बनीं आशा, ग्रामीणों को जैविक खेती के लिए कर रहीं प्रेरित
बस्तर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन और सहकारी बैंक परिवार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 के सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ
विकसित भारत की संकल्पना में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मंत्री लखनलाल देवांगन
सेवा संकल्प के तहत नुक्कड़ नाटक से दिखाई प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की यात्रा
वर्ष 2027- युवा वर्ष के रूप में मनाया जायेगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा के संकल्प को साकार करते हुए मनाया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम