मार्कस स्टोइनिस ने IPL इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
लखनऊ सुपरजायंट्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने मंगलवार को आईपीएल 2024 के 39वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का घमंड चूर-चूर कर दिया। अपने घरेलू मैदान पर शानदार रिकॉर्ड रखने वाली सीएसके को एलएसजी ने हाई स्कोरिंग मैच में 3 गेंदें शेष रहते 6 विकेट की शिकस्त सहनी पड़ी।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी की और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (108*) के शतक की मदद से 20 ओवर में 210/4 का स्कोर बनाया। लखनऊ ने स्टोइनिस की पारी के दम पर जवाबी हमला बोला और 19.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मार्कस स्टोइनिस का रिकॉर्ड
मार्कस स्टोइनिस ने केवल 63 गेंदों में 13 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 124 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। स्टोइनिस ने 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपने नाम नया कीर्तिमान स्थापित किया।
मार्कस स्टोइनिस आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का सफल पीछा करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। स्टोइनिस ने पॉल वालथाटी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2011 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए सीएसके के खिलाफ नाबाद 120* रन की पारी खेली थी।
वीरू-संजू पीछे छूटे
आईपीएल इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग तीसरे नंबर पर काबिज हैं। वीरू ने 2011 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 119 रन बनाए थे। वहीं, राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा कप्तान संजू सैमसन भी इस स्पेशल क्लब का हिस्सा हैं। संजू ने 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 119 रन की ही पारी खेली थी।


विधानसभा में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर राजनीति गरमाई, बयानबाजी से बढ़ा विवाद
बजट से पहले सियासी पारा चढ़ा, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन तेज
इंदौर में 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई