भारत की जहाज निर्माण क्षमताओं को लेकर हुई दिल्ली में बैठक
नई दिल्ली । भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) और रॉयल ओमान पुलिस तट रक्षक (आरओपीसीजी) के बीच 5वीं वार्षिक उच्च-स्तरीय बैठक 23 अप्रैल, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। यह समुद्री सीमा से परे होने वाली अवैध गतिविधियों से निपटने के सहयोगात्मक प्रयासों और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस बैठक में चर्चा का नेतृत्व भारतीय तटरक्षक के महानिदेशक राकेश पाल ने किया।
रॉयल ओमान पुलिस तट रक्षक (आरओपीसीजी) प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सहायक अधिकारी कमांडिंग कर्नल अब्दुल अजीज मोहम्मद अली अल जाबरी ने किया। इस बैठक में क्षमता निर्माण कार्यक्रम, क्रॉस शिप यात्रा, सी-राइडर कार्यक्रम को लागू करने, प्रदूषण रिपोर्टिंग केंद्रों और अन्य सहयोगी व्यवस्थाओं के बीच पेशेवर संबंध स्थापित करने के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने पर ध्यान केंद्रित किया है।
इन दोनों पक्षों ने समुद्री चुनौतियों से निपटने में परस्पर सहयोग बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है, जिससे क्षेत्र में समुद्री संरक्षा और सुरक्षा ढांचे को मजबूत बनाया जा सके। आरओपीसीजी प्रतिनिधिमंडल और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स के प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक की 25 अप्रैल, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित करने की योजना बनाई गई है, ताकि आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत भारत की जहाज निर्माण क्षमताओं से अवगत कराया जा सके।


सुषमा स्वराज के योगदान को याद कर भावुक हुईं रेखा गुप्ता, कहा – उनका स्थान मेरे जीवन में हमेशा खास रहेगा
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)