मौसम विभाग का अलर्ट, अगले कुछ दिन रहेंगे अहम
रायपुर|छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है. बीते दिनों राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हुई. कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश हो सकती है. जबकि तेज हवाओं के साथ-साथ गरज-चमक और आंधी-तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है|
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज
बारिश होने से राज्य के तापमान में भी हल्की गिरावट आ सकती है. जबकि तेज हवाओं के चलने से भी मौसम में नमी आने की संभावना है. जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक राज्य में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है|
छत्तीसगढ़ में फिलहाल तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में राहत की कुछ उम्मीद दिख रही है|
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
आज के पूर्वानुमान की बात करें तो प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है. वहीं अगले दो दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने के संकेत हैं. वहीं बीजापुर, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, कांकेर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली और नारायणपुर में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है।
वहीं बालोद, बलौदाबाजार, बस्तर, बेमेतरा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कोंडागांव, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है|
रायपुर का कैसा रहेगा मौसम?
रायपुर में आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. यहां अधिकतम तापमान लगभग 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है|


अल्फाज़ के जादूगर बशीर बद्र का निधन, 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
सूर्या की फिल्म को लेकर डायरेक्टर बालाजी का बयान चर्चा में
जंगल सफारी दो दिन बंद, पर्यटकों की एंट्री पर रोक
लाल मिर्च से हमला कर अधिकारी को रोकने की कोशिश, उज्जैन में अतिक्रमण टीम सुरक्षित
युवा सलामी बल्लेबाज ने दिग्गज खिलाड़ियों को भी किया प्रभावित
भारत की सीमाओं पर बढ़ता खतरा? रिपोर्ट में चीन-पाकिस्तान को बताया अहम चुनौती
1600 MW सुपर थर्मल यूनिट का भूमिपूजन 6 जून को, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
धमतरी में दर्दनाक एक्सीडेंट: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी अस्पताल में भर्ती
निगमायुक्त ने परियट जलाशय में जल प्रबंधन की समीक्षा की