मंत्री डॉ. डहरिया विभिन्न कार्यक्रमों में हुये शामिल
रायपुर, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आरंग क्षेत्र के ग्राम गनौद में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुये। डॉ. डहरिया गनौद में आयोजित मड़ई मेला में शामिल हुये। डॉ. डहरिया ने ग्राम के वृद्धजनों को सम्मानित किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने ग्राम के सरपंच श्रीमती भुनेश्वरी डागेश्वर साहू एवं ग्रामवासियों के मांग पर मंत्री जी के द्वारा लगभग 80 लाख रूपये के विकास कार्यों की घोषणा की है। जिसमें धान खरीदी केंद्र में सीसी रोड निर्माण हेतु 69.66 लाख रूपये, साहू समाज सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपये, पनखटिया तालाब में शेड निर्माण हेतु 02 लाख रूपये, गौरा गौरी मंच निर्माण हेतु 1.50 लाख रूपये के विकास कार्यों की घोषणा की है। निर्माण कार्यों की घोषणा होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त कर मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार भी व्यक्त किया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, श्री खिलेश्वर देवांगन, सर्वश्री कोमल साहू, श्री माखन कुर्रे, श्री देवराज जांगड़े, श्री ईश्वर जोगलेकर, श्रीमती भुनेश्वरी साहू, श्री डोमन लाल साहू, श्रीमती चित्ररेखा निर्मलकर, श्री मोतिम पटेल, श्रीमती पिंकी तारक, श्री नारायण साहू, श्रीमती डागेश्वर साहू, श्रीमती रूपाली निषाद, श्रीमती पार्वती निषाद, श्रीमती देवकुमारी साहू, श्रीमती नीरा तारक, श्रीमती दीपा तारक, श्रीमती भारती धुव, श्रीमती दिनेश्वर निर्मलकर, श्री कृष्णा निर्मलकर, श्री दुष्यंत यादव, श्रीमती भारती गिलहरे, श्री दुलेश गिलहरे, श्रीमती पिंकी बांधे, श्रीमती सरोज बांधे, और श्री अनुज भट्ट सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (26 मार्च 2026)
शिक्षा के क्षेत्रों में नई अलख- नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बंद पड़े 123 स्कूल फिर से गुलज़ार
बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी
लोकभवन राज्य की प्रशासनिक गरिमा का प्रतीक- राज्यपाल पटेल
बदरा छाएंगे, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाली बारिश की संभावना
एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक - डॉ. कुसमरिया
लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल पटेल
तीसरी सूची में भाजपा ने घोषित किए 19 उम्मीदवार, सीटों की पूरी जानकारी