इजरायल को लेकर मोदी सरकार की साथी जेडीयू विपक्ष के साथ
नई दिल्ली । इजरायल को लेकर मोदी सरकार की साथी जेडीयू के एक सीनियर पदाधिकारी ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी का समर्थन करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार को इजरायल की मदद तत्काल बंद कर देनी चाहिए। उनका कहना है कि भारत सरकार मासूम फिलिस्तीनियों की जान लेने वाले इजरायल को हथियारों की सप्लाई कर रही है जिसपर तुरंत रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनियों के नरसंहार में भारत इजरायल का साथ नहीं दे सकता।
नई दिल्ली में अल गुद्स के महासचिव मोहम्मद मकराम बलावी ने एक बैठक का आयोजन किया था। इसमें जेडीयू के महासचिव केसी त्यागी और समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान भी शामिल हुए थे। त्यागी और खान के अलावा समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह, पंकज पुष्कर, कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफजल और पूर्व लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली ने भी बयान पर साइन किए।
बयान में कहा गया, हम इजरायल द्वारा फिलिस्तीनियों पर हो रहे अत्याचार और नरसंहार की निंदा करते हैं। इस तरह का अत्याचार मानवता के खिलाफ है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का भी उल्लंघन करता है। ऐसे में केंद्र सरकार से निवेदन है कि वह इजरायल को मिलने वाली हथियारों की सप्लाई पर रोक लगा दे। एक राष्ट्र के रूप में हम हमेशा ही मानवता की वकालत करते हैं और इस तरह से नरसंहार में शामिल नहीं हो सकते।
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण देते हुए कहा गया है कि हम उन देशों में शामिल थे जिसने अरब देशों के अलावा सबसे पहले 1988 में फिलिस्तीन को मान्यता दी थी। ऐसे में फिलिस्तीनियों के आत्मसम्मान, संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है। इस कठिन समय में हम फिलिसतीनियों के साथ खड़े हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम शांति का मार्ग तलाशें।


कार्यक्रम के दौरान नाराज दिखे राज्यपाल, आधे में छोड़ा भोजन
सदन में सरकार-विपक्ष आमने-सामने
प्रदेश में 6 साल का रिकॉर्ड: लाखों बेटियों-बहुओं लापता, अब तक नहीं मिला सुराग
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'द हंड्रेड' से भी भगाए जाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी?: आठ में से चार फ्रेंचाइजी का एलान, जानें क्यों लिया यह फैसला
'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ग्वालियर के घाटीगांव में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश, सैंपल जांच में खुलासा