मोदी ने कतर के शासक को भारत का न्योता दिया
दोहा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कतर के अमीर यानी शासक शेख तमीम बिन हमाद अल थानी से मिलने पहुंचे। यहां उनका सेरेमोनियल वेलकम हुआ। दोनों लीडर्स ने द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान भारतीय नौसैनिकों को रिहा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल थानी को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने उन्हें भारत आने का भी न्योता दिया।
दोनों नेताओं ने स्पेस, टेक्नोलॉजी में सहाभागिता बढ़ाने पर चर्चा की। इसके बाद अल थानी ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए लंच का भी आयोजन किया। भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और कतर के बीच व्यापार बढक़र 20 अरब डॉलर यानी 1.66 लाख करोड़ के पार पहुंच चुका है। इससे पहले यूएई के दो दिन के दौरे के बाद पीएम मोदी बुधवार की रात कतर की राजधानी दोहा पहुंचे थे। यहां एयरपोर्ट पर कतर के विदेश मंत्री सोल्तान बिन साद अल-मुरैखी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद वो होटल पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। लोगों ने इस दौरान मोदी-मोदी और भारत माता की जय के नारे लगाए।
कतर के पीएम से बातचीत की
एयरपोर्ट से निकलने के बाद पीएम मोदी ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी के साथ बैठक की थी। इस दौरान भारत-कतर के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा और वित्त क्षेत्रों में विस्तार पर चर्चा की थी। दोनों ने साथ डिनर किया था।


रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में नया अपडेट, पांच आरोपियों की पुलिस कस्टडी बढ़ाई गई; जानें कहां तक आगे बढ़ी जांच?
सीएम ममता का आरोप- राजनीतिक पार्टी के इशारे पर काम कर रहा आयोग
तिहाड़ जेल से आज बाहर आएंगे राजपाल यादव, कड़कड़डूमा कोर्ट से जारी हुआ रिलीज वारंट
भोपाल निगम कमिश्नर के नाम से आया संदिग्ध मैसेज, सहायक यंत्री हुए हैरान, जांच में निकला वियतनाम कनेक्शन
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बाॅलीवुड सितारों से की मुलाकात, शबाना से लेकर अनिल कपूर तक नजर आए साथ
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
क्या बारिश करेगी ऑस्ट्रेलिया टीम का काम तमाम? एक अंक से जिम्बाब्वे पहुंचेगा सुपर-8 में