13 को मोहन सरकार का 1 साल पूर्ण
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 1 साल का कार्यकाल 13 दिसंबर को पूर्ण होने जा रहा है। इस अवसर पर सरकार ने 1 साल का कार्यकाल जनकल्याण पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम 11 दिसंबर से शुरू हो जाएगा।
जन कल्याण पर्व के रूप में उत्सव की तैयारियां
नगरीय निकायों और पंचायत स्तर तक शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 1 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण पर्व के रूप में मनाने का निर्देश मंत्रिमंडल और प्रशासकीय अधिकारियों को दिए हैं। जनकल्याण पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, जगदीश देवड़ा, सभी मंत्री, सांसद, विधायक जनकल्याण पर्व पर पिछले 1 साल में किए गए कार्यों की जानकारी जनसंख्या तक पहुंचाएंगे।
जन कल्याण अभियान का रोड मेप
11 दिसंबर से 26 जनवरी तक जन कल्याण पर्व अभियान के रूप में चलाया जाएगा। प्रभारी मंत्रियों के निर्देश पर हितग्राहियों को लाभ दिया जाएगा। इस अवसर पर नर्मदापुरम, पचमढ़ी, जबलपुर, अलीराजपुर, सहित अन्य जिलों में करोड़ों रुपए के विकास कार्य का भूमि पूजन और लोकार्पण होगा। राजस्व महा अभियान 3.0 अब 26 जनवरी तक संचालित किया जाएगा। इसी बीच पोलियो अभियान को भी संचालित करते हुए 38 लाख बच्चों को पोलियो का ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।


रायगढ़ में पहली बार पीएचडी प्रवेश परीक्षा, 200+ सीटों का मौका
होटल में लगी आग से अफरा-तफरी, दमकल की तत्परता से 150 से अधिक लोग बचाए गए
Fuel Price Update: आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव? 17 फरवरी को जारी हुए नए रेट, यहां चेक करें
बड़ी खुशखबरी! फिर कम हुई सोने-चांदी की कीमतें, बजट बनाने से पहले चेक करें 22K और 24K का भाव