भाजपा में शामिल हुईं मोनिका बट्टी को अमरवाड़ा से प्रत्याशी घोषित किया
छिंदवाड़ा । विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के क्रम में भाजपा ने मंगलवार को तीसरी सूची जारी कर दी है। हालांकि इसमें एक ही नाम है और वो है मोनिका बट्टी। मोनिका बट्टी को भाजपा ने अमरवाड़ा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। वे हाल ही में अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं।
कौन है मोनिका बट्टी?
भाजपा में आने से पूर्व मोनिका बट्टी अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष थी। वे पूर्व विधायक मनमोहन बट्टी बेटी हैं। मनमोहन बट्टी के निधन के बाद से ही वे अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान संभाल रही थी। इसी बीच बीते दिनों ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली थी। उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।
मोनिका बट्टी ही क्यों?
मोनिका बट्टी को छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया गया है। यह क्षेत्र आदिवासी बहुल है और मोनिका बट्टी भी आदिवासी समुदाय से आती हैं, लिहाजा उनका इस क्षेत्र में खासा प्रभाव है। इसके साथ ही छिंदवाड़ा पीसीसी चीफ कमलनाथ का गढ़ भी है, ऐसे में आदिवासी वोटर्स को साधने और कमलनाथ को उनके ही गढ़ में चुनौती देने के लिए भाजपा ने मोनिका बट्टी के नाम पर मुहर लगाई है।
मोनिका बट्टी के पिता को भाजपा में लाने के हुए थे प्रयास
बता दे कि भाजपा मोनिका बट्टी के पिता और गोंडवाना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे मनमोहन शाह बट्टी को भी भाजपा में लाने के प्रयास हुए थे।


क्रिकेट जगत में गिलेस्पी का बयान बना चर्चा का विषय
मध्य प्रदेश में शराब दुकानों की ऑनलाइन नीलामी, 27 मार्च तय
मध्य प्रदेश में छिपे थे पठानमाजरा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
आर्थिक वृद्धि मजबूत, पर पश्चिम एशिया तनाव बना जोखिम
बार-बार प्यास और पेशाब आना, डायबिटीज का संकेत
एस्टेट विभाग की कार्रवाई: कांग्रेस को पुराना मुख्यालय 28 मार्च तक छोड़ना होगा
सुबह की एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह
नवरात्रि में मखाना खाने से मिलती है लंबे समय तक ऊर्जा
एक्सपायर अंडा खाने से सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान
गुलाबी नमक या सेंधा नमक: सेहत के लिए कौन है बेहतर?