छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, रायपुर-दुर्ग-बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट
दक्षिण आंतरिक ओडिशा पर बने अवदाब के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने आगामी घंटों में प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवा की संभावना जताई है. 19 अगस्त को दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है, वहीं दुर्ग और रायपुर संभाग में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है.
येलो अलर्ट वाले जिले
बीजापुर, नारायणपुर, कोडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित कई जिलों में मध्यम वर्षा और मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है.
बारिश का असर और आंकड़े
पिछले 24 घंटों में सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभागों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई. दक्षिण छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई. सर्वाधिक वर्षा: नारायणपुर – 14 सेमी
औंधी – 10 सेमी. दरभा, भैरमगढ़ – 8 सेमी. जगदलपुर – 7 सेमी. कोटा, दंतेवाड़ा, अंतागढ़ – 5 सेमी. इसके अलावा कई जगहों पर 4 सेमी से कम बारिश रिकॉर्ड की गई
तापमान का हाल
प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.6°C बिलासपुर में और न्यूनतम तापमान 20.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया.दक्षिण आंतरिक ओडिशा पर अवदाब सक्रिय है, जो पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है.मानसून की द्रोणिका दीव से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. 20 अगस्त से दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधि कम होने की संभावना है.
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान
20 अगस्त को प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, एक-दो जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात भी हो सकते हैं.
दो दिनों बाद: कई स्थानों पर मध्यम वर्षा और एक-दो जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है.
रायपुर का मौसम
20 अगस्त को रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहेगा और कई बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी. अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने की संभावना है.


IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम