यूक्रेन युद्ध पर गोपनीय तरीके से बातचीत कर रहे हैं मास्को-वाशिंगटन
कीव । डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद रूस के तेवर नरम पड़ रहे हैं। शनिवार को रूस के उप विदेश मंत्री ने दावा किया है कि यूक्रेन युद्ध पर गोपनीय तरीके से मास्को-वाशिंगटन बातचीत कर रहे हैं। रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह संवाद बाइडन प्रशासन या ट्रंप और उनके आगामी प्रशासन के सदस्यों के साथ था। पुतिन यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रस्तावों को सुनने के लिए तैयार है। रयाबकोव ने शनिवार को कहा कि रूस, यूक्रेन पर ट्रंप के प्रस्तावों को सुनने के लिए तैयार है, बशर्ते कि यह समझौते के लिए होना चाहिए, न कि कीव शासन को सभी प्रकार की सहायता देने के संबंध में। बता दें कि यूक्रेन के शहर ओडेसा में एक रूसी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। वहीं, यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख ने अमेरिका में नेतृत्व परिवर्तन के बाद यूक्रेन को समर्थन देने के लिए कीव में वार्ता की।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि