"MS Dhoni ने पहाड़ों के बीच लगाए ठुमके, IPL 2025 से पहले दिखा थाला का मजेदार डांस"
MS Dhoni Dance IPL 2025: महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया. धोनी के रिटेन होने के साथ ही साफ हो गया कि वह इस बार भी आईपीएल में जलवा बिखेरते हुए दिखाई देंगे. लेकिन आईपीएल 2025 से पहले पहाड़ों के बीच थाला के डांस का जलवा देखने को मिला.
वायरल वीडियो उत्तराखंड के ऋषिकेश का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि माही पहाड़ी गानों पर वहां मौजूद लोगों के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं. इससे पहले शायद ही थाला कभी इस अंदाज में नजर आए हों. यह वाकई उनका अनोखा अंदाज है.
पिछले सीजन में छोड़ दी थी चेन्नई की कमान
बता दें कि पिछले सीजन यानी आईपीएल 2024 में ही धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी से दूर हो गए थे. धोनी के बाद रुतुराज गायकवाड़ को टीम की कमान सौंपी गई थी. धोनी विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए दिखाई दिए थे.
अब इस बार यानी आईपीएल 2025 में धोनी चेन्नई के लिए अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे. अनकैप्ड उन खिलाड़ियों को कहा जाता है, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला होता है. अब आप सोच रहे होंगे कि धोनी कैसे अनकैप्ड प्लेयर बन गए? तो आपका बतात चलें कि आईपीएल 2025 से पहले बीसीसीआई ने एक नियम लागू किया कि ऐसे सभी खिलाड़ी को अनकैप्ड प्लेयर माना जाएगा, जिसने पिछले 5 सालों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हो. धोनी ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला 2019 में खेला था.
एमएस धोनी का आईपीएल करियर
गौरतलब है कि एमएस धोनी ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 264 मुकाबले खेल लिए हैं. इस दौरान उन्होंने दो टीमों (चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स) के लिए खेला है. माही ने आईपीएल की 229 पारियों में बैटिंग करते हुए 39.12 की औसत और 137.53 के स्ट्राइक रेट से 5243 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 24 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 84* रनों का रहा.


राशिफल 07 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सेवा की कहानी : बिहान से जुड़कर कृषि सखी बनीं आशा, ग्रामीणों को जैविक खेती के लिए कर रहीं प्रेरित
बस्तर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन और सहकारी बैंक परिवार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 के सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ
विकसित भारत की संकल्पना में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मंत्री लखनलाल देवांगन
सेवा संकल्प के तहत नुक्कड़ नाटक से दिखाई प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की यात्रा
वर्ष 2027- युवा वर्ष के रूप में मनाया जायेगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा के संकल्प को साकार करते हुए मनाया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम