केकेआर मुकाबले में मुकुल का जलवा, गावस्कर हुए प्रभावित
भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर लखनऊ सुपर जाएंट्स के बल्लेबाज मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी देखकर अभिभूत हो गए हैं। मुकुल ने केकेआर के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 27 गेंदों पर सात छक्कों और एक चौके की मदद से नाबाद 54 रन बनाए जिससे लखनऊ ने आखिरी गेंद पर तीन विकेट से जीत दर्ज की और केकेआर के मुंह से जीत छीन ली।
मुकुल की तारीफ में पढ़े कसीदे
मुकुल चौधरी की पारी ने क्रिकेट के दिग्गजों को उनका दिवाना बना दिया है। गावस्कर ने मुकुल चौधरी की विस्फोटक पारी पर कहा, इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने निडर होकर जबरदस्त पारी खेली। मुझे आईपीएल के बारे में जो बात पसंद है, वह यह है कि हर दिन हमें कुछ अलग देखने को मिलता है। हमने पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के डेविड मिलर को एक शानदार पारी खेलते हुए देखा और अपनी टीम को लगभग जीत दिला ही दी थी, लेकिन वह पारी एक मशहूर विश्व कप स्टार ने खेली थी। यहां मुकुल चौधरी हैं, जिन्होंने आगे बढ़कर अपनी टीम को फिनिश लाइन पार करने में मदद की। यह एक युवा लड़का है जो घरेलू टी20 क्रिकेट में राजस्थान के लिए नंबर पांच पर बल्लेबाजी करता है। वह बस आईपीएल में आता है, एक जबरदस्त पारी खेलता है और हर कोई उसके बारे में बात करता है।
उन्होंने कहा, मुकुल ने जो आत्मविश्वास दिखाया और जिस तरह से उन्होंने अपने शॉट्स खेले, वह देखना वाकई कमाल का था। पारी के जिस स्टेज पर वह बल्लेबाजी करने आए, उन्होंने संयम दिखाया, अपना समय लिया, ठीक से सेट हुए और गेंदों को मैदान के बाहर मारना शुरू कर दिया। उन्होंने हेलीकॉप्टर शॉट भी खेला, जिसे देखकर एमएस धोनी की बहुत पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने आसान सिंगल्स लेने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें बड़े शॉट मारने और गेम खत्म करने की अपनी काबिलियत पर भरोसा था।
गावस्कर बोले- लखनऊ के लिए जरूरी थी जीत
गावस्कर ने कहा, केकेआर के खिलाफ यह जीत लखनऊ के लिए बहुत जरूरी थी। वे मुश्किल में थे, लेकिन अपने युवाओं की मदद से उन्होंने कमाल की जीत पक्की कर ली। मिचेल मार्श ने ज्यादा रन नहीं बनाए, एडेन मार्करम ने सिर्फ 22 रन बनाए और ऋषभ पंत और निकोलस पूरन भी ठीक से नहीं चल पाए। अपने मुख्य बल्लेबाजों के जूझने के बावजूद लखनऊ ने खुद को बचाया और जीत पक्की की।
गावस्कर ने कहा, पिछले साल, वे पूरी तरह से अपने मुख्य खिलाड़ियों पर निर्भर थे। इस सीजन में वे उन पर निर्भर हुए बिना जीत रहे हैं। लखनऊ के लिए चिंता की बात निकोलस पूरन का खराब फॉर्म है। वह केकेआर के खिलाफ आउट ऑफ टच दिखे और लखनऊ ने उन्हें मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा, क्योंकि वे वहां आतिशी बल्लेबाजी चाहते थे। पूरन हर गेंद पर इस उम्मीद में अपना बल्ला घुमा रहे थे कि संपर्क हो जाए लेकिन ये वह पूरन नहीं हैं जिन्हें हम जानते हैं। लखनऊ को पूरन का भरोसा वापस पाने का कोई तरीका ढूंढना होगा।


उज्जैन में चोरी के मामलों का खुलासा, पुलिस की कार्रवाई में सोने के हार सहित वाहन जब्त
मोहम्मद नबील की गतिविधियों से उठे सवाल, मदरसे में पढ़ाई के दौरान रहता था खामोश
ब्रिक्स घोषणापत्र पर बनी एकजुटता, राजनाथ सिंह बोले- भारत ने दुनिया के सामने पेश किया मजबूत नेतृत्व
तेंदुए की मौत से रतलाम में हड़कंप, VIDEO में ग्रामीणों के पीछे भागता दिखा जानवर; जांच जारी
सीजी में महंगा होगा बस का सफर? किराया बढ़ोतरी पर सहमति, कैबिनेट की मंजूरी बाकी
करंट हादसे में कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर प्रशासन से मांगा इंसाफ
MP के होनहार छात्रों के लिए खास दिन, सीएम मोहन यादव 7500 से अधिक विद्यार्थियों को देंगे स्कूटी
उल्टा स्वास्तिक बनाकर भक्त मांगते हैं मन्नत, उज्जैन के इस गणेश मंदिर की परंपरा है खास
कोरबा में शराबी युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, जान जोखिम में डाल हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
धूप के बीच अचानक बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने इन शहरों के लिए जारी किया अलर्ट