मुंबई ATS ने अवैध दस्तावेजों के साथ चार बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा
महाराष्ट्र में मुंबई एटीएस ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया। एटीएस ने पांच अन्य बांग्लादेशियों की पहचान की है, जिसकी तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए वोटर आईडी कार्ड बनवाकर लोकसभा चुनाव में मतदान भी किया।इससे पहले सात जून को ठाणे में अवैध दस्तावेजों के साथ पुलिस ने नौ बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इन महिलाओं की मदद करने के आरोप में एक अन्य महिला को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एक अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मीरा रोड के शांति नगर और गीता नगर इलाकों में अवैध रूप से रह रही नौ बांग्लादेशी महिलाओं को छापेमारी के बाद पकड़ लिया गया था।बता दें कि इस साल मार्च में भी मुंबई एटीएस ने नवी मुंबई में अवैध तरीके से रहने वाले पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उनमें से किसी के पास भी वैध दस्तावेज नहीं मिला था। पिछले साल एटीएस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से नवी मुंबई में रहने वाले नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उनमें से दो बांग्लादेशी नागरिक 2022 में नवी मुंबई के नेरुल पुलिस स्टेशन में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में वॉन्टेड थे।


खिताब की दहलीज पर आकर चूकीं ये टीमें, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार
‘ईरान जिंदाबाद’ के नारे लगाकर बनाई रील, चार आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई
मैदान पर वही दबदबा! क्यों जसप्रीत बुमराह को कहा जा रहा गेंदबाजी का सचिन तेंदुलकर
किसानों के लिए आफत बना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: MSP पर गेहूं बिक्री में आ रही दिक्कत
नया पोस्टर देख फैंस हुए एक्साइटेड, बोले- रणवीर सिंह का ये अवतार है माइंड ब्लोइंग
बेटे की उपलब्धियों पर गर्व, पंकज कपूर ने कहा- शाहिद कपूर ने अपने दम पर सब हासिल किया
‘इमोशनल ड्रामा बंद होना चाहिए’—यूके राइडर के भाई ने साधा अनुराग डोभाल पर निशाना
स्टेज पर ही फैंस को डांटते नजर आए जूनियर एनटीआर, वीडियो चर्चा में
वायरल वीडियो: ‘द 50’ के टास्क में रजत दलाल और फैजू के सामने बड़ी चुनौती