प्रेमी के साथ मिलकर बेटे व बेटी की हत्या
मेरठ । अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक महिला ने अपने बेटे व बेटी की हत्या कर डाली। यूपी के मेरठ में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान निशा और उसके प्रेमी सऊद फैजी के रूप में हुई। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक मरोब और कोनेन मेरठ के खैरनगर गूलर गली रहने वाले थे। 22 मार्च को वह अचानक लापता हो गए। इसके बाद उसके परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी 35 वर्षीय मां निशा और उसके प्रेमी सऊद से पूछताछ की, तो उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। निशा ने कहा कि उसका और पूर्व पार्षद सऊद का कुछ साल से अफेयर चल रहा था और दोनों ने शादी का फैसला किया था, लेकिन बेटा-बेटी बाधा बन रहे थे। पुलिस ने कहा कि सऊद ने उन्हें बताया कि निशा बेग ने पहले अपने बेटा और बेटी को मारने की योजना बनाई ताकि वे शादी कर सकें।
इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार शाम को लड़के का शव रोहटा रोड स्थित गंगनहर से बरामद किया, जबकि बेटी के शव की तलाश जारी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार ने कहा कि मृतक के परिजनों द्वारा शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), और 201 (साक्ष्य मिटाने) के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है।


आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस
बेरोजगारों को बनाया निशाना, नौकरी दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी
बैरसिया में विकास कार्य ठप, लोगों का सब्र टूटा
1.10 करोड़ के प्रावधान से बनेगी शोधपीठ, संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा
पंचायत सचिव और रोजगार सहायक गिरफ्तार
प्रदेश में धान खरीदी व्यवस्था पर उठे सवाल
आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने पर जोर
मौत के नाम पर खेल! मऊगंज में गरीबों के हक पर डाका
ग्लोबल मार्केट अपडेट: फेड ने ब्याज दरों में नहीं की छेड़छाड़
फैंस के बीच इस खबर को लेकर खास उत्साह