नाग पंचमी विशेष: इन पारंपरिक व्यंजनों से करें नाग देवता की पूजा
नाग पंचमी के त्योहार का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस दिन को भारत के हर राज्य में अलग-अलग तरह से मनाया जाता है। कई जगह इस दिन नाग देवता की पूजा होती है तो बहुत से घरों में नाग पंचमी के दिन गुड़िया पीटी जाती है। यदि आपके घर में नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है तो उनके लिए खास भोग तैयार करें। नाग देवता को दूध के अलावा भी कई पकवानों का भोग लगाना अच्छा माना जाता है। इसी के चलते हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे पकवानों के बारे में, जिनका भोग आप नाग देवता को लगा सकते हैं।
चावलों की खीर
नाग देवता को आप खीर का भी भोग लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको चावल, दूध, चीनी, इलायची, सूखे मेवे की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले चावल को धोकर उबालें। अब चावलों को दूध में पकने दें। जब ये पकने लगे तो चीनी डालें। चीनी घुल जाने के बाद आखिर में इलायची और मेवे डालें। अब कुछ देर इसे पकने दें और जब ये पक जाए तो गैस को बंद कर दें। अब खीर तैयार है तो इसे ठंडा करके इसका भोग लगाएं।
मालपुआ
मालपुआ बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको मैदा, दूध, चीनी और इलायची की जरूरत पड़ेगी। तो सबसे पहले दुध और मैदा सभी चीजों का घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि ये घोल न तो पतला होना चाहिए और न ही गाढ़ा। जब घोल तैयार हो जाए तो इससे मालपुआ तैयार करें। मालपुआ को एक सार की चाशनी में डालना होता है, तो इसके लिए एक सार की चाशनी भी तैयार कर लें। मालपुआ जब तैयार हो जाए तो उसे चाशनी में डुबोकर कुछ मिनट के लिए रखें और फिर उसका भोग चढ़ाएं।
मखाना खीर
यदि कुछ फलाहार का भोग लगाना चाहते हैं तो मखाना खीर तैयार करें। इसे तैयार करना काफी आसान है। मखाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले मखानों को बिना तेल के फ्राई कर लें। जब ये फ्राई हो जाएं तो दूध को उबाल लें। दूध के उबलने के बाद उसमें भुने हुए मखाने, चीनी और इलायची डालें। अब इसे ऐसे ही कुछ देर पकाएं। जब ये अच्छी तरह से पक जाए तो इसे कुछ देर के लिए ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसका भोग लगाएं।


राशिफल 20 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
दुर्गम जंगलों के बीच पहुंची स्वास्थ्य सेवा, 771 ग्रामीणों की हुई जांच
अवैध रेत उत्खनन में लगी पोकलेन, जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त
विकास प्रक्रिया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह
सिंगरौली पुलिस ने 02 वर्षीय अपहृत बालिका को 36 घंटे में झारखंड से सकुशल किया दस्तयाब
मानसून की जल्द एंट्री संभव, कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट
ओडिसा की बीयर-व्हिस्की समेत 96 लीटर से ज्यादा शराब जब्त
सुशासन तिहार बना राहत का जरिया
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की जब्तील के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी के दर्शन कर की सर्वकल्याण की प्रार्थना