नंदिनी कश्यप की गिरफ्तारी से हड़कंप, हिट एंड रन में छात्र की जान गई
गुवाहाटी : गुवाहाटी में 25 जुलाई के हिट एंड रन केस में अब एक जानी-मानी असमिया अभिनेत्री नंदिनी कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार, 30 जुलाई को लगभग डेढ़ बजे नंदिनी को गुवाहाटी से ही गिरफ्तार किया है जिसके बाद उन्हें अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को एक्ट्रेस को कस्टडी में लिया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने छात्र को अपनी कार से टक्कर मारी और मौके से फरार हो गईं।
हादसे के बाद मौके से फरार हो गई थीं एक्ट्रेस
घटना 25 जुलाई की रात लगभग 3 बजे गुवाहाटी के दक्षिणगांव इलाके में हुई, जब 21 वर्षीय समीउल हक नामक छात्र सड़क पार कर रहा था। समीउल नलबाड़ी पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था और साथ ही गुवाहाटी नगर निगम में अस्थायी रूप से काम भी करता था। बताया जा रहा है कि वह काम से लौटते समय तेज रफ्तार SUV की चपेट में आ गया। SUV चला रही थीं नंदिनी कश्यप- ये दावा घटनास्थल के कुछ चश्मदीदों और CCTV फुटेज के आधार पर किया गया है। हादसे के तुरंत बाद गाड़ी मौके से फरार हो गई थी।
मामले में पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद गुवाहाटी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। देर रात अभिनेत्री नंदिनी कश्यप को हिरासत में लिया गया और उनसे लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गै। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि दुर्घटना के समय वो नशे में थीं या नहीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नंदिनी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाना) और 304A (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं समीउल के परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।


DMK-कांग्रेस गठबंधन पर सवाल, भाजपा का हमला
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
Acquisition: नाभा पवार का अधिग्रहण करेगी टोरेंट पावर, इतने करोड़ में एलएंडटी की इकाई से डील तय
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
आरएसएस की वित्तीय पारदर्शिता पर मंत्री का बड़ा बयान
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार