तलाक के बाद नताशा स्टेनकोविक की शानदार वापसी: नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक अलग हो चुके हैं. इस कपल ने कुछ समय पहले ही अपने अलग होने की अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर की थी. तलाक की अनाउंसमेंट से पहले नताशा बेटे को लेकर अपने होमटाउन चली गई थीं. तलाक के कई महीनों बाद नताशा इंडिया वापस आ चुकी हैं और अब इससे बाहर आकर अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं. हार्दिक से अलग होने के बाद अब नताशा ने अपने नए प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट कर दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने म्यूजिक वीडियो से पहला लुक भी शेयर कर दिया है.
नताशा जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं. उनकी इस वीडियो का नाम तेरे करके है. वो पोस्टर में सिंगर प्रीत इंदर के साथ नजर आ रही हैं. नताशा का लुक लोगों को काफी पसंद आरहा है.
नताशा ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- तेरे करके की बीट पर नाचने के लिए तैयार हो जाइए. कल टीजर रिलीज होने जा रहा है. नताशा को लंबे समय के बाद किसी म्यूजिक वीडियो में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
बच्चे के लिए कर रही है काम
नताशा के पोस्ट पर लोग ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा-वो अब अपने बच्चे के लिए काम कर रही है. स्ट्रॉन्ग लेडी. वहीं दूसरे ने लिखा-हार्ड वर्किंग मदर. बहुत सारी बधाई. कीप रॉकिंग. एक ने लिखा- बेस्ट ऑफ लक नताशा, खुश हूं आपको इंडस्ट्री में वापस देखकर.
कुणाल ने किया रिएक्ट
नताशा के पोस्ट पर हार्दिक पांड्या के भाई कुणाल के कमेंट ने लोगों की अटेंशन अपनी तरफ खींची है. कुणाल ने नताशा के पोस्ट पर हार्ट इमोजी पोस्ट की. रिपोर्ट के मुताबिक नताशा अब अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाना चाहती हैं और यही वजह है कि वह भारत लौटी हैं. हाल ही में उन्हें चंडीगढ़ में एक डांस नंबर की शूटिंग करते हुए देखा गया और हार्दिक से अलग होने के बाद यह उनका पहला प्रोजेक्ट होगा. वह अब अपने काम को लेकर बहुत सिलेक्टिव हो गई हैं और हाल के दिनों में सामने आए सबसे बेहतरीन डांस नंबरों में से एक बनाने के लिए अपना पूरा ज़ोर लगा रही हैं.


51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित
रतलाम के डायल-112 हीरोज:
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी कार्यवाही
विकसित भारत के लिए मेड इन इंडिया चिप बेहद अहम…PM मोदी ने बताया भविष्य का रौडमैप