भोपाल |  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान को आज मंत्रालय में जल संसाधन, मत्स्य विकास और मछुआ कल्याण मंत्री तुलसीराम  सिलावट ने मध्य प्रदेश मत्स्य महासंघ को केंद्र सरकार से प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार  की जानकारी देते हुए पुरस्कार प्रतीक  सौंपा। प्रमुख सचिव मत्स्य पालन कल्पना श्रीवास्तव, महासंघ के प्रबंध संचालक पुरुषोत्तम धीमान, संचालक भारत सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान ने इस उपलब्धि पर मंत्री  और अध्यक्ष मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ तुलसीराम सिलावट  सहित मत्स्य महासंघ,  मछुआ सोसाइटी और मछुआरों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।उल्लेखनीय है कि  गत 22 नवंबर को केंद्र शासित प्रदेश  दमन में राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड हैदराबाद ने एक  कार्यक्रम में  मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ को 5 लाख की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।