महाराष्ट्र और झारखंड में बनेगी एनडीए की सरकार: सीएम साय
रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। सीएम साय भारत मंडपम में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वाले है। दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम साय ने दावा किया कि महाराष्ट्र और झारखंड में एनडीए की जीत होगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ दिवस मनाया जाएगा, जहां देशभर से विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि मौजूद रहने वाले है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम गवर्नर साहब के आतिथ्य में आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं, और राज्य की उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा। भारत मंडपम में हर राज्य का एक दिन निर्धारित किया गया है और इस दिन छत्तीसगढ़ का राज्य दिवस मनाया जाएगा।
महाराष्ट्र और झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम साय ने कहा कि दोनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को सफलता मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है। हमारी पार्टी और एनडीए के साथियों को चुनाव में जीत मिलने का पूरा विश्वास है। कांग्रेस द्वारा ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर आरोप लगाने पर भी मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह कोई नया बयान नहीं है।


मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव