"Neeraj Chopra के फैन ने केरल से पेरिस तक साइकिल यात्रा की, 30 देशों का किया सफर"
भारत के स्टार भालाफेंक एथलीट नीरज चोपड़ा को पेरिस ओलंपिक में एक बेहद ही खास प्रशंसक मिलेगा जो केरल से साइकिल चलाकर लगभग दो साल में फ्रांस की राजधानी में पहुंचा है। फायिस असरफ अली नाम के इस प्रशंसक ने 15 अगस्त 2022 में केरल के कालीकट से पेरिस के लिए साइकिल यात्रा शुरू की थी। वह लगभग 22,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के दौरान 30 देशों की यात्रा कर पेरिस पहुंचे हैं। अली 'शांति और एकता' के संदेश के साथ भारत से लंदन तक साइकिल चलाने के मिशन पर निकले थे।
नीरज के कहने पर पहुंचे पेरिस
इस दौरान 17 देशों में साइकिल चलाने के बाद जब वह पिछले साल एक अगस्त की दोपहर को बुडापेस्ट में रुके तो उन्हें पता चला कि नीरज वहीं रुके हैं। अली ने केरल के एक जाने-माने कोच को फोन कर भारतीय दल से मिलने की मांग की और तभी उन्हें नीरज से मुलाकात का अवसर मिला। तब नीरज ने मुझसे कहा कि जब आप लंदन जा रहे हैं तो ओलंपिक के लिए पेरिस क्यों नहीं आ रहे हैं। इसलिए मैंने अपनी योजना में थोड़ा बदलाव किया और आवश्यक वीजा प्राप्त किया।
नीरज से पदक की उम्मीद
पेरिस ओलंपिक में नीरज भारत की पदक की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। नीरज ने टोक्यो ओलंपिक-2020 में गोल्ड मेडल जीता था। वह एथलेटिक्स में व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने थे। इस बार भी नीरज से गोल्ड की उम्मीद की जा रही है।


सेवा की कहानी : बिहान से जुड़कर कृषि सखी बनीं आशा, ग्रामीणों को जैविक खेती के लिए कर रहीं प्रेरित
बस्तर के बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए सामाजिक संगठन और सहकारी बैंक परिवार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 अक्टूबर को 2 चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में करेंगे विमुक्त
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 के सातवां संस्करण भोपाल में बुधवार से ; मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ
विकसित भारत की संकल्पना में विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मंत्री लखनलाल देवांगन
सेवा संकल्प के तहत नुक्कड़ नाटक से दिखाई प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों की यात्रा
वर्ष 2027- युवा वर्ष के रूप में मनाया जायेगा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस सेवा के संकल्प को साकार करते हुए मनाया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम
सरकार आपके द्वार’ से गांव तक पहुंचीं शासकीय सेवाएं, सेमरा के सेवा सेतु शिविर में एक ही स्थान पर मिला योजनाओं का लाभ