ग्राम केन्दापानी में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप बिजली आपूर्ति शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण अंचलों में निर्बाध रूप संचालित हो इसके लिए विद्युत विभाग के द्वारा दिन हो या रात सतत रूप से ट्रांसफॉर्मर, केबल और ग्रिप चेंज का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में जशपुर जिले के हाथी प्रभावित क्षेत्र दुलदुला के ग्राम केन्दापानी बरडांड में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। इसके समाधान के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन किया था। कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल यहां पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। पिछले एक सप्ताह के भीतर ही मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के निर्देश पर ही बुतकछार सुखबासुटोली में नया ट्रांसफार्मर, फरसाबहार के ग्राम सिंगीबहार के पहलवान टोली एवं नेगीटोली में नया ट्रांसफार्मर, नारायणपुर डिस्ट्रीब्यूशन के अंतर्गत कुहापानी में ट्रासंफार्मर और तहसील फरसाबहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत पगुराबहार (सरईटोली) में 25 केव्ही का ट्रांसफार्मर और केबल लगाया लगाया गया है।
विद्युत विभाग के द्वारा 16 से 22 अगस्त तक लगभग 20 स्थलों में ट्रांसफॉर्मर, केबल और ग्रिप चेंज का कार्य किया गया था। इनमें मनोरा विकासखण्ड के अंधल, पटिया, अधरझर, धौनापाठ और कुनकुरी तथा जशपुर विकासखण्ड के कोमड़ो, कदमकछार, झोलंगा, हरीजनपारा, कुहापानी, बघला, खुटीटोली, घारेन, दुलदुला अम्बाटोली, बेहराखार, पगुरा, चराईमरा और ढोढ़ीबहार शामिल हैं।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित 