न्यूजीलैंड टीम ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में अभ्यास में बहाया पसीना
इंदौर । न्यूजीलैंड टीम ने इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार दोपहर अभ्यास में पसीना बहाया। तीन मैचों की सीरीज पहले ही गंवा चुकी कीवी टीम इंदौर में मंगलवार को होने वाले अंतिम मुकाबले को जीतकर सम्मान हासिल करना चाहेगी। न्यूजीलैंड की टीम दोपहर करीब एक बजे स्टेडियम पहुंची। कुछ खिलाड़ियों ने स्टेडियम में बने अभ्यास विकेट पर अभ्यास किया, जबकि कई अन्य बल्लेबाज अकादमी के प्रैक्टिस विकेट पहुंचे। यहां उन्होंने थोड़ा बल्लेबाजी का अभ्यास किया। भारतीय मूल के कीवी क्रिकेटर सोढ़ी काफी देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास करते रहे। इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी का भी अभ्यास किया। स्टेडियम में बाएं हाथ के बल्लेबाज डेमोन कोनवे काफी समय तक स्पिनरों का सामना करते नजर आए। वहीं, डेरेल मिचेल ने तेज गेंदबाजों का सामना किया।
प्रैक्टिस देखने पहुंचे क्रिकेट प्रेमी
इधर, सोमवार सुबह से स्टेडियम के बाहर क्रिकेट प्रेमी इकट्ठा हो गए थे। वे खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करते देखने पहुंचे थे। कई क्रिकेट प्रेमी टिकट नहीं मिलने से निराश हैं, इसलिए वे प्रैक्टिस देखकर ही मन को बहला रहे हैं।
तैयारी में जुटी 30 कर्मचारियों की टीम
मप्र क्रिकेट संगठन (एमपीसीए)स के मुख्य क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान ने बताया कि मैच के लिए मैदान तैयार है। 30 कर्मचारियों की टीम मैच की तैयारी में जुटी है। उन्होंने बताया कि उनके बनाए पिच पर इंदौर में वीरेंद्र सहवाग ने वनडे में दोहरा शतक लगाया था। समंदर ने बताया कि इस मैच की तैयारी के लिए हमें सामान्य से कम समय मिला है।


घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम
बलरामपुर में बुजुर्ग की मौत को लेकर चरणदास महंत ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र, SDM पर हत्या का आरोप
T20 World Cup 2026: शिवम दुबे ने नीदरलैंड के खिलाफ 66 रनों की तूफानी पारी खेली, धोनी की सीख बनी गेमचेंजर
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में ABVP का सद्बुद्धि महायज्ञ, छात्रों के हित में आंदोलन जारी
CG Board Exam: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ बोर्ड के 12वीं क्लास के एग्जाम, स्टूडेंट्स इन बातों का रखें ध्यान
CG BREAKING : भाजपा: किसान, महिला, SC और OBC मोर्चा में नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा
बीजापुर एनकाउंटर: जवानों ने 5 नक्सलियों को उतारा मौत के घाट
अदालत ने याचिका को तथ्यों के आधार पर अस्वीकार किया
The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1236 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे
बयान/पोस्ट को लेकर विवाद, हर्जाने की मांग