टायलेट क्लीनर पीने वाली नव विवाहिता ने 20 दिन बाद तोड़ा दम
भोपाल। सूखीसेवनिया थाना इलाके में टॉयलेट क्लीनर पीने वाली नवविवाहिता की बीस दिन चले इलाज के बाद मौत हो गई। अपने मृत्यू पूर्व बयानो में महिला ने धोखे से टॉयलेट क्लीनर पीने की बात बताई थी। पुलिस के अनुसार मूल रुप से ग्राम सानेरा गांव, जिला रायसेन की रहने वाली ऊषा राजपूत (22) की शादी ग्राम इमलिया में रहने देवेंद्र राजपूत से करीब 3 साल पहले हुई थी। निजी काम करने वाले पति देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि बीती 9 नवंबर को ऊषा घर के कामकाज में व्यस्त थी। इसी दौरान गलती से उसने पानी समझकर घर में रखा टॉयलेट क्लीनर पी लिया। थोड़ी देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद वह उसे इलाज के लिये निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। वहॉ उसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऊषा के बयान दर्ज किए थे। अपने बयान में नवविवाहिता ने भी धोखे में टायलेट क्लीनर पीने की बात कही थी। इलाज के दौरान लगातार उसकी हालत नाजूक होती गई, आखिरकार बीती दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।


चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की योजना, TMC ने भी भरी हामी
रेलवे ने जारी की सूचना, इस तारीख तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित
पीएम मोदी पर राहुल गांधी का निशाना, खड़गे ने जताई चिंता
कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की सदस्यता खत्म, रामनिवास रावत को राहत
इंदौर गेर पर अंतरराष्ट्रीय गैंग की नजर, पुलिस ने किया खुलासा
कूच बिहार में मंत्री का अनशन, मतदाता सूची को लेकर लगाए गंभीर आरोप
“शहर में एक भी सफाई निरीक्षक नहीं” बयान के बाद उपायुक्त निलंबित
छत के रास्ते घर में बुलाया प्रेमी, पति की गोली मारकर हत्या
निर्विरोध राज्यसभा पहुंचीं लक्ष्मी वर्मा, मिला आधिकारिक प्रमाण पत्र
SIR प्रक्रिया पर विपक्ष का हमला, सरकार से मांगे जवाब