एनआई वर्क हुआ पूरा; 19 दिन बाद यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू
दमोह रेलवे स्टेशन पर 19 दिन से चल रहे एनआई वर्क का काम शुक्रवार को पूरा हो गया है और अब शनिवार से सभी यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। शनिवार की रात राज्यरानी एक्सप्रेस भोपाल से दमोह पहुंचेगी और रविवार से दमोह से नियमित रूप से चालू हो जाएगी। इसके अन्य सभी 26 जोड़ी ट्रेनें जो रद्द की गई थीं एवं जो ट्रेनें दूसरे रूट से चलाई जा रही थीं, वह भी शनिवार से बीना-कटनी रूट से चालू हो गई। यह ट्रेनें शनिवार से अपने गंतव्य से रवाना हो जाएंगी जो रविवार से पूर्व निर्धारित समय से दमोह स्टेशन से रुकना शुरू हो जाएंगी।
शुक्रवार से रेलवे का कंट्रोल रूम भी नए भवन में शिफ्ट हो गया है। यहां अत्याधुनिक डिजिटल प्रणाली से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। गौरतलब है कि एनआई वर्क के चलते 26 अगस्त से अधिकांश ट्रेनें रद्द की गई थीं। जिससे यात्रियों को खासी मुसीबत झेलनी पड़ी। अब ट्रेनें चालू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
निरीक्षण के बाद चालू होगी तीसरी लाइन
दमोह से असलाना के बीच तीसरी रेल लाइन का काम भी पूरा हो गया है। एनआई वर्क के दौरान तीसरी लाइन को प्लेटफार्म नंबर एक पर जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा ट्रेन को एक पटरी से दूसरी पटरी पर जाने के लिए मेन लाइन एवं प्लेटफॉर्म की लाइनों को भी अलग-अलग जगह जोड़ा गया है। अब सीआरएस कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी द्वारा इस लाइन का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद संभवतः अगले माह से तीसरी लाइन चालू हो जाएगी। जिससे दमोह से सागर की ओर एक ही समय में एक साथ दो-दो ट्रेन आ जा सकेंगी।
स्टेशन प्रबंधक मुकेश कुमार जैन का कहना है कि एनआई वर्क पूरा हो गया है और शनिवार से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। यात्रियों को किसी भी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा यह एक बहुत बड़ा काम था जो पूरा हो गया है।


घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल