PhonePe ने GSPay का अधिग्रहण कर फीचर फोन के लिए UPI की राह खोली, डिजिटल भुगतान में क्रांति
ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे ने नए फीचर फोन में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पर आधारित पेमेंट सर्विस लाने के लिए जीएसपे (GSPay) के आईपी का अधिग्रहण किया है. जीएसपे ‘गपशप’ की टेक यूनिट है. फोनपे ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि वह अगली कुछ तिमाहियों में भारत में नए फीचर फोन के लिए अपना UPI पेमेंट ऐप लाने की योजना बना रहा है. नया ऐप आवश्यक यूपीआई सुविधाओं ऑफलाइन क्यूआर भुगतान और मोबाइल नंबर या अपने क्यूआर कोड के जरिए पैसा लेने की सुविधा देगा.
लाखों यूजर्स को मिलेगी मदद
फोनपे के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर समीर निगम ने कहा कि इस अधिग्रहण से लाखों फीचर फोन यूजर्स को डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम का हिस्सा बनाने में मदद मिलेगी. वर्ष 2024 में देशभर में 24 करोड़ से अधिक फीचर फोन यूजर्स थे. अगले पांच वर्षों में और 15 करोड़ फीचर फोन बाजार में आने का अनुमान है.
लॉन्च होगा ऐप
जीएसपे अधिग्रहण को फोनपे की मौजूदा सेवाओं के साथ इंटीग्रेटेड किया जाएगा, जो फीचर फोन के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा डेवलप यूपीआई 123पे प्लेटफॉर्म का लाभ उठाएगा. फोनपे ने कहा कि वह हाल ही में अधिग्रहित जीएसपे आईपी को अनुकूलित और विस्तारित करेगा और अगली कुछ तिमाहियों में भारत में नए फीचर फोन पर अपना खुद का फीचर-फोन आधारित यूपीआई भुगतान मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा.
फीचर फोन ग्राहक भी कर सकेंगे डिजिटल पेमेंट
फीचर फोन पर फोनपे का ध्यान विभिन्न प्रकार के मोबाइल उपकरणों के बीच फुल पेमेंट इंटरऑपरेबिलिटी सुनिश्चित करने की उनकी व्यापक रणनीति के अनुरूप है. समीर निगम ने कहा कि फीचर फोन यूजर्स के वर्ग को ऐतिहासिक रूप से डिजिटल वित्तीय उद्योग और व्यापक स्टार्टअप इकोसिस्टम द्वारा कम सर्विस दी गई है. हमें उम्मीद है कि हम इन फीचर फोन ग्राहकों के करोड़ों लोगों को भारत के बढ़ते डिजिटल भुगतान बाजार में भाग लेने में सक्षम बना सकते हैं.


कार्यक्रम के दौरान नाराज दिखे राज्यपाल, आधे में छोड़ा भोजन
सदन में सरकार-विपक्ष आमने-सामने
प्रदेश में 6 साल का रिकॉर्ड: लाखों बेटियों-बहुओं लापता, अब तक नहीं मिला सुराग
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'द हंड्रेड' से भी भगाए जाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी?: आठ में से चार फ्रेंचाइजी का एलान, जानें क्यों लिया यह फैसला
'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ग्वालियर के घाटीगांव में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश, सैंपल जांच में खुलासा