तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल- डीजल के दाम
मंगलवार, 16 अप्रैल 2024 के लिए देश की सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट्स अपडेट कर दिए हैं।लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, देश भर के अलग-अलग शहरों में आज भी फ्यूल की कीमतों को लेकर कोई बदलाव नहीं हुआ है। आपके शहर में पेट्रोल- डीजल को पुरानी कीमत पर खरीदा जा सकेगा।मालूम हो कि देश की सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे फ्यूल की कीमतों को रिवाइज करती है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर शहर के लिए अलग-अलग होती हैं।देश के घरेलू बाजारों में पेट्रोल- डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर आधारित होती हैं।
चार महानगरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.15 रुपये प्रति लीटर है।कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।


शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में संक्रमण के मामले सामने आए
पुडुचेरी में चुनावी समीक्षा बैठक, आयोग की व्यवस्थाओं पर फोकस
न्यायपालिका पर टिप्पणी से नाराज CJI, कहा- संस्थाओं की गरिमा जरूरी
विकास और पर्यावरण
इंदौर में यातायात सुधार की दिशा में बड़ा कदम, भूमिगत मेट्रो पर जोर
शोएब अख्तर ने गिरगिट की तरह बदला रंग!: मना रहे थे भारत बाहर हो जाए, जब पाकिस्तान पर तलवार लटकी तो बदल गए तेवर