तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम....
देश की तेल कंपनियां ने साल 2017 से रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट करती है। तेल कंपनियों ने 16 अक्टूबर 2024 (बुधवार) यानी आज के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिये हैं। नए अपडेट के अनुसार आज भी इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती की गई थी।
देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम अलग होते हैं। ऐसे में गाड़ीचालक को लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही टंकी फुल करवानी चाहिए। आइए, जानते हैं कि आज आपके शहर में एक लीटर पेट्रोल-डीजल का क्या भाव है।
इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।
अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर
हर शहर में अलग क्यों है कीमत
पेट्रोल-डीजल के दाम पर जीएसटी (GST) नहीं लगता है। इस पर राज्य सरकार द्वारा वैट (VAT) लगाया जाता है।वैट की दरें हर शहर में अलग होती है। इसी वजह से सभी शहरों में इनके दाम अलग होते हैं।
बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम वैश्विक बाजार में क्रू़ड ऑयल के कीमत के आधार पर तय किये जाते हैं। ऐसे में जब भी क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी आती है तो फ्यूल प्राइस में कटौती की उम्मीद होती है।


मां वैष्णो देवी भवन पर आतंकी खतरे की आशंका, दिल्ली के बाद कटरा में हाई अलर्ट
बोत्सवाना से 28 फरवरी को एमपी पहुंचेंगे आठ चीते, 2032 तक आत्मनिर्भर आबादी बनाने का लक्ष्य
Dipika Kakar Health Update: पेट में सिस्ट के कारण अस्पताल में भर्ती
Assi Movie Review: हर 20 मिनट की सच्चाई पर चोट...Anubhav Sinha की स्टोरी ने हिला दिया
एक दिन में तीन बड़े हादसे: इछावर-बाइक एक्सीडेंट, धार में टक्कर, नर्मदापुरम में बस दुर्घटना
Shatak Movie Review: RSS के 100 साल का सिनेमाई सफर
CG News: आपराधिक और विभागीय कार्रवाई साथ-साथ नहीं चल सकती — हाई कोर्ट का अहम आदेश
केंद्रीय गृह मंत्री शाह 25 फरवरी को बिहार दौरे पर आएंगे, जवानों को ट्रांजिट कैंप की दे सकते हैं सौगात
MP News: राजगढ़ के सरकारी छात्रावास में बच्चों को नहीं मिल रहा भरपेट खाना