तेल वितरक कंपनियों द्वारा रविवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं। आज भी राष्ट्रीय स्तर पर कीमतें स्थिर बनी हुई हैं और उनमें कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। दिल्ली, चडीगढ़, हैदराबाद, बेंगलुरु और मुंबई में दाम जस के तस बने हुए हैं।आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव पिछले साल मई 2022 में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये की एक्साइज ड्यूटी घटाई थी।

प्रति जारी होते हैं दाम

बता दें, तेल कंपनियों की ओर से अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे कच्चे तेल के दामों के आधार पर पेट्रोल-डीजल के दाम रोज सुबह 6 बजे जारी किए जाते हैं। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के कर, ढुलाई की लागत और डीलर कमीशन को शामिल किया जाता है।

कैसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप भी केवल एक एसएमएस के जरिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम आसानी से पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, इसके लिए आपको RSP डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर एसएमएस करना होगा।