देश की सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिये हैं। आपको बता दें कि तेल कंपनी रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दामों को रिवाइज करते हैं। आज भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स जारी किये गए हैं। वैसे तो गाड़ी चालक के लिए आज भी राहत की खबर है।

पिछले साल मई में पेट्रोल-डीजल के दाम बदले गए थे। अभी देश में पेट्रोल-डीजल के दाम जैसे के तैसे बने हुए हैं। आइए जानते हैं आज आपके शहर में प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल की कीमत कितनी है?

कच्चे तेल के दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत वैश्विक कच्चे तेल की कीमत के आधार पर तय किया जाता है। वैश्विक कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ब्रेंट क्रूड का भाव 0.56 गिरावट के साथ 82.90 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 83.05 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है। पेट्रोल -डीजल की कीमत में ढुलाई की लागत, टैक्स और डीलर कमीशन आदि शामिल होता है। हर राज्य में इनके चार्जिस अलग होती है। इस वजह से हर राज्य में पेट्रोल -डीजल की कीमत लगभग अलग होता है।

आप अपने फोन से भी पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स चेक कर सकते हैं। आपको अपने फोन से 92249 92249 पर RSP डीलर कोड लिखकर मैसेज करना है। इसके बाद आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स के बारे में जान सकते हैं। इंडियन ऑल ऐप के जरिये भी पेट्रोल-डीजल के रेट चेक कर सकते हैं।