भाजपा सांसद बिधूड़ी के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष, लोकसभा अध्यक्ष चेतावनी दी
नई दिल्ली । लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद दानिश अली के खिलाफ भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों द्वारा उठाई आपत्तियों के बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने भविष्य में इस तरह का व्यवहार दुबारा होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बिधूड़ी ने लोकसभा में चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा में भाग लेकर अली के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। लेकिन बाद में उनकी टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटाया गया।
सूत्रों ने बताया कि बिरला ने भाजपा सांसद को चेतावनी देकर कहा है कि अगर उन्होंने सदन में इस तरह का व्यवहार फिर से किया तब उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कांग्रेस ने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जानना चाहा कि क्या उन्होंने भाजपा सांसद द्वारा अपने साथी सांसद के खिलाफ धर्म के आधार पर जिस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, उस बयान को सुना है। कांग्रेस ने पोस्ट किया, हमें यकीन है कि आपने यह सुना होगा और अब आप निश्चित रूप से उन्हें प्रमोट करने वाले हैं।
राज्यसभा से शिवसेना (उद्धव ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ बिधूड़ी की भाषा पर आपत्ति जाहिर की। उन्होंने पोस्ट किया, भाजपा सांसद द्वारा बसपा के साथी सांसद दानिश अली के लिए गंदी भाषा का इस्तेमाल किया गया। कोई शर्म नहीं बची। यह घृणित करने वाला है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ