एलओसी पर पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार
पुंछ । जम्मू-कश्मीर में पुंछ के मेंढर सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर निगरानी कर रहे सेना के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। रविवार को पकड़े गए इस घुसपैठिए का नाम हसम शहजाद है। शहजाद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के तारिनोत गांव का है। वह मेंढर के कृष्णा घाटी सेक्टर से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश में था। पेट्रोलिंग टीम को भारतीय क्षेत्र में 100 मीटर अंदर ब्रावो चेक पोस्ट के पास शहजाद छिपा हुआ मिला। शहजाद के पास से 1800 रुपए पाकिस्तानी करंसी, एक पहचान पत्र और दो सिम कार्ड भी मिले। पूछताछ में शहजाद ने बताया कि वह अनजाने में एलओसी पार कर गया था।


लॉस एंजिल्स में हुआ फिल्म 'द ब्लफ' का विश्व प्रीमियर, प्रियंका चोपड़ संग स्टाइलिश अंदाज में नजर आए निक जोनस
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का पुणे शेड्यूल हुआ पूरा, एक्ट्रेस ने इस अभिनेता के साथ काटा केक; दिखी फिल्म की पूरी टीम
कार में मस्ती करते सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वायरल हुआ वीडियो, लिखा- 'हमारे नियम...'
‘वो मेरे लिए पिता समान’, सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने की सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ
अनुराग कश्यप ने इस मामले में ‘निशांची’ को बताया ‘सिनर्स’ से बेहतर, शाहरुख खान की रेड चिलीज पर कही ये बात