WCL में पाकिस्तान की बड़ी जीत, अंक तालिका में आया बदलाव
नई दिल्ली : विश्व चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस टीम का सामना पाकिस्तान चैंपियंस से हुआ। इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम नियमित कप्तान एबी डिविलियर्स के बिना उतरी थी। एरॉन फांगिसो कप्तानी कर रहे थे, जबकि पाकिस्तान टीम की कमान मोहम्मद हफीज संभाल रहे थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 198 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 167 रन ही बना सकी।
इस हार के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। उसके चार मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ छह अंक हैं। वहीं, पाकिस्तान की टीम दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसके तीन मैचों में दो जीत और एक बेनतीजा के साथ पांच अंक हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। आज युवराज सिंह की अगुआई वाली भारत चैंपियंस टीम का मुकाबला ब्रेट ली की अगुआई वाली ऑस्ट्रेलियाई चैंपियंस टीम से है।
पाकिस्तान की पारी
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम के लिए सबसे ज्यादा उमर अमीन ने बनाए। उन्होंने 42 गेंद में चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 58 रन बनाए। वहीं, शोएब मलिक ने 34 गेंद में पांच चौकों की मदद से 46 रन की नाबाद पारी खेली। शरजील खान 11 गेंद में 19 रन, कामरान अकमल 11 गेंद में 17 रन और कप्तान हफीज आठ रन बनाकर आउट हुए। आसिफ अली 11 गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। आमिर यमीन चार गेंद में 11 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेन ओलिवियर ने दो विकेट लिए, जबकि विलजोएन, पार्नेल और डुमिनी को एक-एक विकेट मिला।
द. अफ्रीका की पारी
199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम के लिए सबसे ज्यादा रन मोर्ने वान विक ने बनाए। उन्होंने 20 गेंद में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 44 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, पार्नेल नौ गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका का कोई बल्लेबाज 15+ रन नहीं बना सका। टीम को डिविलियर्स की कमी बेहद खली। हाशिम अमला 12 रन, जेजे स्मट्स 10 रन, हेनरी डेविड्स छह रन और सारेल इरवी 12 रन बनाकर आउट हुए। जेपी डुमिनी 11 रन और जैक रुडोल्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान फांगिसो 13 और क्रिस मॉरिस 10 रन बनाकर आउट हुए। विक के साथ विलजोएन सात रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से सोहेल तनवीर और हफीज को दो-दो विकेट मिले। इसके अलावा रुम्मन रईस, इमाद वसीम, सोहेल खान, शोएब मलिक और वहाब रियाज को एक-एक विकेट मिला।


बजट से पहले सियासी पारा चढ़ा, महिला कांग्रेस का प्रदर्शन तेज
इंदौर में 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, ट्रायल रन के बाद अब सुरक्षा प्रमाणन की बारी
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक