नरसिंहपुर    जबलपुर से नरसिंहपुर जा रही एक यात्री बस गोटेगांव मार्ग अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 40 लोग घायल हैं। मरने वालों में एक युवती और एक बच्चा है। घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की है। घायलों को गोटेगांव सामुदायिक केंद्र में भर्ती किया गया है।