मुख्यमंत्री विष्णु के सुशासन में लोगों को मिल रहा शासकीय योजनाओं का लाभ
रायपुर : हर व्यक्ति का इच्छा होती है कि वह अच्छी आमदनी प्राप्त कर सुख-सुविधा के साथ जीवन यापन कर अपने परिवार का अच्छे से परवरिश कर सके। इसके लिए वह हर संभव प्रसास करता है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, इन योजनाओं का लाभ यहां के निवासी उठा रहे हैं।
इस कड़ी में फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम बनगांव निवासी कृषक गणेश राम भगत को उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड़ टमाटर फसल लगाने का मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
गणेश राम भगत ने वर्ष 2024-25 के रबी फसल में 0.800 हेक्टर में उन्नत तकनीक को अपनाते हुऐ ड्रिप सिंचाई सुविधा के साथ मल्चिंग लगाकर ग्राफ्टेड़ टमाटर की फसल लगाई, इस दौरान उन्होंने टमाटर के फसल पर अपना ध्यान केन्द्रित किया। कृषक को 0.800 हेक्टर में लगे ग्राफ्टेड़ टमाटर फसल से 60 क्विंटल उत्पादन प्राप्त हुआ। 6000 प्रति क्विंटल की दर से 360000 रुपये की आर्थिक लाभ प्राप्त हुई।
कृषक गणेश राम भगत का कहना हैं कि, यह सब उद्यानिकी विभाग से प्राप्त सहयोग और अधिकारी-कर्मचारियों से समय-समय पर मिलते रहने वाले मार्गदर्शन से संभव हो पाया है। हालांकि इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि किसान की सफलता में उनकी स्वयं की मेहनत एवं लगन भी शामिल हैं। कृषक गणेश राम भगत एक मेहनती किसान हैं। उन्होंने खेती की उन्नत तकनीक को अपनाया जिससे उन्हें पहले से अधिक उत्पादन प्राप्त होने लगा, उनकी इस सफलता को देखते हुऐ अगल-बगल के किसान तथा आस पास के अन्य ग्रामों के किसान भी खेती की उन्नत तकनीक का उपयोग कर खेती कर रहे हैं तथा उद्यानिकी विभाग से जुड़कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं।


क्विंटन डिकॉक का विस्फोटक शतक, तीन दिग्गज बल्लेबाज़ों के रिकॉर्ड पीछे छोड़े
इंडिगो की लगातार गड़बड़ियों पर MP सरकार की सख्ती, कैलाश बोले—कमियां तुरंत दूर करें
कैंसर मामलों में उछाल: भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर, जानें किस राज्य में सबसे ज्यादा केस
शहबाज-मुनीर को लगेगी मिर्ची, पुतिन ने तालिबान पर दिया चौंकाने वाला बयान
नए साल पर महाकाल मंदिर में दर्शन की नई प्रक्रिया, 25 दिसंबर से लागू होगी नई प्रणाली
MP में राज भवन बना लोक भवन, नई नेमप्लेट के साथ शुरू हुई नई पहचान
शेयर बाजार भूल जाएं, NHAI की स्कीम से मिलेगा बड़ा मुनाफा
तेज गेंदबाज का कहर, वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले लौटे पवेलियन