ट्रेन में मिले थे महिला के शव के टुकड़े, ऋषिकेश में मिले बचे हुए अंग
इंदौर रेलवे स्टेशन के कोचिंग डिपो में शनिवार देर रात ट्रेन के कोच में मिले अज्ञात महिला के शव के बाकि के अंग एक बोरी में रविवार शाम को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन इंदौर-ऋषिकेष योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस के काेच में मिले। अब मामले में ऋषिकेश रेलवे पुलिस जांच कर रही है।वहीं, इंदौर जीआरपी पुलिस ने अलग-अलग दल बनाकर अलग-अलग रेलवे स्टेशन के साथ ही आस-पास के शहरों में जांच शुरू कर दी है। ऋषिकेश में अज्ञात महिला के शव के हाथ और पैर मिले थे, जिस पर हिंदी में मीराबेन और गोपाल भाई गुदा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार देर रात महू से इंदौर पहुंची पैसेंजर ट्रेन के एक कोच में एक बैग और बोरी में अज्ञात महिला का शव दो हिस्सों में मिला था, लेकिन उसमें हाथ और पैर गायब थे।जीआरपी पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। अब अलग-अलग जांच दल बनाए गए हैं। जो कि महू, उज्जैन सहित आस-पास के अन्य रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज की जांच और कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे है। इसके साथ ही आस-पास के शहरों में भी जांच की जा रही है।हालांकि अब तक ना ही महिला के शव की पहचान हुई है और न ही पुलिस को अहम सुराग मिला है।
जीआरपी टीआई संजय शुक्ला ने बताया कि जांच दलों द्वारा अलग-अलग जगहों पर छानबीन की जा रही है, लेकिन अब तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।जानकारी के अनुसार शनिवार को नागदा से महू के लिए रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन शाम 5.15 से 5.30 बजे तक उज्जैन स्टेशन पर थी। इसी दौरान लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से ऋषिकेश के लिए रवाना हुई योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस 4.55 से 5.20 तक उज्जैन स्टेशन पर थी। संभवत आरोपितों द्वारा शव के हिस्सों को अलग-अलग बैग और बारियो में रखकर यहीं से इन दोनों ट्रेनों में रख दिए और रवाना हो गए। पुलिस भी इस बिंदु को अहम कड़ी मानकर जांच कर रही है।


नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद
PM मोदी आज UP के मेरठ शहर को देंगे हाईस्पीड रीजनल ट्रेन और मेट्रो की सौगात