अहमदाबाद | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि गुजरात में भाजपा और कांग्रेस अन्य कोई राजनीतिक दल कामियाब नहीं होगा| माना जा रहा है कि प्रहलाद मोदी ने आप को लेकर यह बयान दिया है| उन्होंने गुजरात में तीसरे विकल्प का कभी खाता तक नहीं खोला और अब तो राज्य में एक मात्र विकल्प है भाजपा| गुजरात में कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं बचा है और भाजपा लगातार मजबूत हो रही है| उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस और भाजपा ने ही शासन किया है| यहां कभी भी तीसरे विकल्प को जनता ने स्वीकार नहीं किया| उन्होंने कहा कि देश की जनता को अपना पसंदीदा प्रधानमंत्री दिया है और यही कारण है कि जनता बार बार कहती है आगामी वर्ष 2024 में भी देश में भाजपा की सरकार बनेगी| प्रहलाद मोदी ने यह बयान सराई चंदेल गांव में दिया, जहां वे निजी कार्य से गए थे| सराई चंदेल गांव में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रहलाद मोदी का शानदार स्वागत किया| अपने मित्र और भाजपा नेता सुमित सिंह से मिलने प्रहलाद मोदी ने उनके घर गए थे| जहां उन्होंने कहा कि मैंने काफी समय पहले सुमित सिंह को उनके घर आने का वादा किया था, जो आज पूरा किया है|