सेंसेक्स और निफ्टी में सकारात्मक शुरुआत, निवेशकों का आत्मविश्वास बरकरार
घरेलू शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में सोमवार को सपाट शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क सेंसेक्स 40.67 अंक की बढ़त के साथ 74,373.25 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 5.85 अंक की मामूली तेजी के साथ 22,558.35 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को इंडिया पेस्टिसाइड्स, एचएफसीएल, एनडीआर ऑटो कंपोनेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट्स, बायोकॉन, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, थंगमायिल ज्वेलरी, हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स और एस्ट्राजेनेका फार्मा जैसे स्टॉक्स फोकस में हैं।
टॉप गेनर और लूजर
निफ्टी पर आज कारोबार की शुरुआत में प्रमुख लाभ पाने वाले शेयरों में सन फार्मा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, अडानी एंटरप्राइजेज, जेएसडब्ल्यू स्टील शामिल रहे। इसके विपरीत नुकसान उठाने वाले शेयरों में इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, एलएंडटी, बजाज ऑटो, आईटीसी शामिल थे। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे गिरकर 87.29 पर आया।
चर्चा में हैं ये स्टॉक्स
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक ने सीईओ सुमंत कठपालिया को बोर्ड द्वारा अनुशंसित तीन वर्ष के कार्यकाल के बजाय एक वर्ष का विस्तार प्रदान किया। कारोबार की शुरुआत में इंडसइंड बैंक के शेयरों में 5% की गिरावट देखने को मिली। अमेरिका में रिवेरोक्साबैन टैबलेट यूएसपी के लॉन्च पर ल्यूपिन के शेयरों में उछाल देखा गया। कंपनी ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी रिवेरोक्साबैन टैबलेट यूएसपी, 2.5 मिलीग्राम, लॉन्च की है। टाटा पावर के शेयरों में 3% की तेजी देखने को मिली, सब्सिडियरी कंपनी ने आंध्र प्रदेश सरकार के साथ 5.6 अरब डॉलर के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
दुनिया के बाजारों में आज का रुझान
एशियाई शेयरों में सोमवार को गिरावट आई क्योंकि एसएंडपी 500 के लिए इक्विटी वायदा अनुबंधों में 0.4% की गिरावट आई और नैस्डैक 100 के लिए भी गिरावट आई। टोक्यो समयानुसार दोपहर 12:12 बजे तक S&P 500 वायदा 0.4% गिर गया। जापान के टॉपिक्स में 0.2% की वृद्धि हुई। ऑस्ट्रेलिया के S&P/ASX 200 में 0.2% की वृद्धि हुई। हांगकांग के हैंग सेंग में 1.6% की गिरावट आई। शंघाई कम्पोजिट में 0.5% की गिरावट आई। यूरो स्टॉक्स 50 वायदा में 0.7% की वृद्धि हुई।


बिहार में बलात्कारियों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है – राजद नेता तेजस्वी यादव
हाई-टेक पार्टनरशिप: नई ट्रेड डील से मजबूत होंगे द्विपक्षीय रिश्ते
मां दंतेश्वरी मंदिर में फागुन मेला 2026 का भव्य आयोजन
बिलासपुर में फूड इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अंबिकापुर में दूषित पानी से पीलिया का खतरा, ई-कोलाइटिस मिला
लश्कर के अटैक के खतरे के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
AI समिट में हंगामे के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
2600 करोड़ की लागत से बन रही सड़क, निर्माण से पहले लगी धंसने, ओवरब्रिज के दीवारों पर क्रेक
बिलासपुर में रेरा की बड़ी कार्रवाई, ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ पर 10 लाख जुर्माना
छत्तीसगढ़: बजट सत्र में पेश हो सकता है धर्मांतरण विधेयक, गृह मंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी