फिल्म 'डबल इस्मार्ट' का दमदार टीजर हुआ रिलीज
साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी और संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डबल इस्मार्ट' इस साल सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ जानकारियां देने के बाद हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया था। वहीं अब आखिरकार अभिनेता राम पोथिनेनी के जन्मदिन पर फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। आज फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है।
निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए खुलासा किया था कि वे अभिनेता के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी करेंगे। वहीं उन्होंने वादा पूरा करते हुए फैंस को बड़ा तोहफा दिया। टीजर की बात करें तो एक मिनट 26 सेकंड के वीडियो में राम पोथिनेनी और संजय दत्त की दमदार झलक देखने को मिली। शंकर के अवतार में दिखे राम पोथिनेनी के कुछ फाइट सीक्वेंस भी हैं।
टीजर में बिग बुल बने संजय दत्त का नया अवतार देखने को मिला। तेलुगु भाषा में टीजर जारी किया गया है। शंकर का मुकाबला बिग बुल यानी संजय दत्त से होता है। वीडियो में दोनों दो-दो हाथ करते हुए भी दिखे। इसके साथ निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है। पोस्टर में राम पोथिनेनी के चेहरे के बीच संजय दत्त के चेहरे की झलक दिखाई गई है।
टीजर जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'एक्शन, मनोरंजन और सामूहिक उत्साह की दोहरी खुराक को प्रज्वलित करते हुए। उस्ताद राम पोथिनेनी, संजय दत्त और पुरी जगन्नाध को नए अवतार में पेश कर रहे हैं। टीजर जारी हो गया है। हैप्पी बर्थडे राम पोथिनेनी।' 'डबल इस्मार्ट' के जरिए निर्देशक पुरी जगन्नाध और अभिनेता राम पोथिनेनी दूसरी बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में संजय दत्त महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग कुछ दिन पहले मुंबई में शुरू हुई थी।
इस हाई-वोल्टेज एक्शन एंटरटेनर के लिए हॉलीवुड सिनेमैटोग्राफर जियानी जियानेली भी काम कर रहे हैं। डबल इस्मार्ट तकनीकी रूप से बड़े बजट पर बनाया जा रहा है। निर्माता जल्द ही फिल्म के अन्य कलाकारों और क्रू का खुलासा करेंगे। इस हाई-बजट मनोरंजक फिल्म की शूटिंग वर्तमान में मुंबई में हो रही है, जिसमें प्रमुख कलाकार भाग ले रहे हैं। टीम जल्द ही फिल्म रिलीज करने की योजना बना रही है, इसलिए वे लगातार इससे जुड़ी कई जानकारियां साझा कर रहे हैं। 'डबल इस्मार्ट' 2019 की ब्लॉकबस्टर 'इस्मार्ट शंकर' की बहुप्रतीक्षित अगली कड़ी है।


चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष 