बीएमडब्ल्यू इंडिया ने 2022 बीएमडब्ल्यू एक्स4 ब्लैक शैडो एडिशन  के लिए 50,000 रुपए के शुरुआती टोकन अमाउंट के सतह प्री-बुकिंग शुरू कर दी है | लिमिटेड नंबर के साथ बेचे जाने के लिए, 2022 BMW X4 ब्लैक शैडो एडीशन मार्च 2022 में लॉन्च किया जाना है और डिलीवरी पहले आओ-पहले पाओके आधार पर की जाएगी | 2022 BMW X4 ब्लैक शैडो एडिशन 2019 BMW X4 पर बेस्ड है, जिसकी कीमत 67.50 लाख रुपए  है, लेकिन नई कार टेक्निकल फीचर्स को रिफ्रेश करने के साथ-साथ एक्सटर्नल और इंटरनल दोनों तरह से कॉस्मेटिक अपडेट पा सकती है |