भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों पर होगी आज चर्चा
भोपाल । प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज राजनीतिक मामलों और चुनाव समिति की बैठक बुलाई गई है। बैठक में लोक सभा चुनाव अभियान की रूपरेखा बनाने के साथ ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह के अलावा सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया समेत सभी वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सूत्रों का कहना है कि चुनाव में मिली करारी हार का बड़ा कारण उम्मीदवारों ने भितरघात और संगठन की कमजोरी को बताया है। निशंक जैन, यादवेंद्र सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह शेरा से लेकर कई नेता हैं, जो प्रदेश अध्यक्ष से कह चुके हैं, जब तक भितरघातियों को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जाएगा, कुछ भी नहीं सुधारेगा। कुछ उम्मीदवारों ने भितरघात करने वालों के नाम दिए हैं, अनुशासन समिति इस पर कार्रवाई कर रही है। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को शामिल करते हुए लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक मामलों और चुनाव समिति बनाई है। सोमवार को दोनों समितियों की संयुक्त बैठक होगी। इसके बाद लोकसभा प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चा संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक होगी। सभी बैठकों में प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे।


बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे