विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे प्रधानमंत्री
नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीविश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। पीएम मोदी 30 नवंबर से एक दिसंबर तक दुबई के दो दिन के दौरे पर जाएंगे।
वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन सम्मिट जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के पक्षों के 28वें सम्मेलन का हाई लेवल सेगमेंट है। सीओपी-28 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात की अध्यक्षता में 28 नवंबर से 12 दिसंबर तक किया जा रहा है।
जलवायु परिवर्तन की साझा चुनौती से निपटने की दिशा में यूएनएफसीसीसी के पक्षों का सम्मेलन सामूहिक एक्शन को गति देने का एक अनूठा अवसर देता है। ग्लासगो में सीओपी-26 के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जलवायु कार्रवाई में भारत के अभूतपूर्व योगदान के रूप में पंचामृत नामक पांच विशिष्ट लक्ष्यों की घोषणा की थी।
पीएम मोदी ने उस अवसर पर मिशन लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट की भी घोषणा की थी। जलवायु परिवर्तन भारत की जी20 अध्यक्षता का एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता वाला क्षेत्र रहा है। भारत की अध्यक्षता के दौरान नई दिल्ली के नेताओं की घोषणा और अन्य फैसलों को लेकर अहम नए कदम उठाए गए हैं। सीओपी-28 इन सफलताओं को आगे बढ़ाने का मौका देगा।


सिंहस्थ-2028 में दुनिया देखेगी सनातन संस्कृति का वैभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
खाड़ी क्षेत्र में उड़ानों को लेकर इंडियन एयरलाइंस को सख्त हिदायत
छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा
अबुझमाड़िया युवाओं ने अनुभव की लोकतंत्र की कार्यप्रणाली
मोदी ने किया कूटनीतिक पहल, कतर से लेकर मलेशिया तक के नेताओं को घुमाया फोन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जयपुर में उद्योग जगत के साथ औद्योगिक निवेश पर करेंगे संवाद
आनंद एक ऐसी सुखानुभूति है, जो अर्थ क्रय से नहीं, अंतस से होती है अनुभूत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सूचना साझा करने की गलती महंगी, शिक्षकों पर सोशल मीडिया नियम लागू
राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर जीतू पटवारी का साफ संदेश: मेरे सिवाय कोई नहीं
चैत्र नवरात्रि पर्व पर कवर्धा के गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात